बार एसोसिएशन मथुरा ने किया श्री बांके बिहारी जी कॉरिडोर निर्माण का समर्थन

निर्भय यादव मथुरा

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में श्री बाँके बिहारी जी के भव्य व दिव्य कॉरिडोर का निर्माण कार्य शीघ्र से शीघ्र प्रारम्भ करने की अपेक्षा बार एसोसिएशन मथुरा द्वारा की गई है।

 

अधिवक्तागणों ने जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह को कॉरिडोर निर्माण हेतु दिया ज्ञापन।

 

*मथुरा 24 जून 2025/* बार एसोसिएशन मथुरा के अधिवक्तागणों ने जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह को कॉरिडोर निर्माण हेतु दिया ज्ञापन। अध्यक्ष बार एसोसिएशन मथुरा एडवोकेट प्रदीप कुमार शर्मा एवं सचिव बार एसोसिएशन मथुरा एडवोकेट शिवकुमार लवानिया ने अवगत कराया है कि बार एसोसिएशन मथुरा की कार्यकारिणी में पारित प्रस्ताव के अनुसार बार एसोसिएशन मथुरा के समस्त अधिवक्तागणों की मांग है कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में अराध्य ठाकुर श्री बाँके बिहारी जी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्वालुओं, दर्शनार्थियों व समय की मांग को देखते हुए तथा वहाँ सेवा पूजा कर रहे पुरोहितों के हितों को दृष्टिगत रखते हुए ठाकुर श्री बाँके बिहारी जी के भव्य व दिव्य कॉरिडोर का निर्माण कार्य शीघ्र से शीघ्र प्रारम्भ करने की अपेक्षा बार एसोसिएशन मथुरा द्वारा की गई है। बार एसोसिएशन मथुरा के अधिवक्ताओं द्वारा जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह को कॉरिडोर निर्माण हेतु दिया समर्थन पत्र।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129