मैनपुरी में डिप्थीरिया रोकथाम के लिए अगस्त में चलेंगे दो विशेष टीकाकरण अभियान

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 31 जुलाई, जनपद में डिप्थीरिया आउटब्रेक की प्रभावी रोकथाम और बच्चों को जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित करने के लिए अगस्त 2026 में स्वास्थ्य विभाग के संयोजन में दो महत्वपूर्ण विशेष टीकाकरण अभियान चलाए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विनय कुमार शुक्ला ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि यह दोनों अभियान विभिन्न विभागों के आपसी सहयोग से सफलतापूर्वक संचालित किए जाएंगे।

अभियान के पहले चरण के तहत 3, 4, 6 और 7 अगस्त को स्कूल आधारित टी.डी. एवं डी.पी.टी. टीकाकरण अभियान आयोजित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अप्रैल माह में चलाए गए पिछले अभियान के दौरान जो स्कूल और बच्चे छूट गए थे, उन्हें इस विशेष चरण में पूरी तरह से आच्छादित किया जाएगा।

इसके बाद, नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत एम.आर. (खसरा-रूबेला) टीकाकरण अभियान का द्वितीय चरण 18 से 28 अगस्त के बीच निर्धारित तिथियों (18, 20, 21, 24, 25, 27 और 28 अगस्त) को आयोजित होगा। इस चरण में जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों तथा मदरसों में कक्षा 1 से 5 तक पढ़ने वाले 5 से 10 वर्ष की आयु के प्रत्येक बच्चे को एम.आर. वैक्सीन की एक खुराक दी जाएगी। स्वास्थ्य अधिकारियों ने अंतर-विभागीय समन्वय के जरिए दोनों अभियानों को शत-प्रतिशत सफल बनाने की रूपरेखा तैयार कर ली है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129