कौआटांडा गांव में हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस दस दिन बाद भी खाली हाथ

गुलशन दीक्षित बेबर मैनपुरी

चोरों ने तीन लाख की नकदी समेत लाखों के सोने चांदी के जेवरात किए थे चोरी

घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने किया घटनास्थल का था निरीक्षण

बेवर।

थाना क्षेत्र बेवर के अंतर्गत 19जुलाई रविवार सोमवार की रात चोरों द्वारा गांव कौआटांडा स्थित एक मकान में छत के रास्ते से घुसकर घर में रखी तीन लाख की नकदी समेत लाखों के सोने चांदी के आभूषण पार कर दिए थे।मामले की रिपोर्ट पीड़ित द्वारा थाना बेवर में दर्ज कराई गई थी।दस दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस उक्त मामले में खाली हाथ है।पीड़ित द्वारा पुलिस अधीक्षक समेत आलाधिकारियों से मामले का खुलासा किए जाने की गुहार लगाई है।

मामले के अनुसार ग्राम कौआटांडा निवासी भूपेंद्र सिंह के गांव स्थित आवास में 19जुलाई रविवार की रात सभी लोग खाना खाकर सोने चले गए,भूपेंद्र मकान के ऊपरी हिस्से में बरामदे में लेटे थे तथा परिवार के सदस्य पत्नी, मां और बेटा नीचे सोए हुए थे।रात करीब साढ़े बारह बजे तक वे मैच देखते रहे इसके बाद सो गए।सुबह करीब साढ़े तीन बजे लघुशंका हुए और पुनः सो गए इसके बाद वे पांच बजे जागे।जब नीचे उतरकर हुए तो देखा सामने वाला दरवाजा खुला था,परिजनों से पूंछा तो सभी ने दरवाजा नहीं खोलने की बात बताई।मकान के अंदर जाने पर कमरे और बरामदे में रखी अलमारी के लॉक टूटे थे,सभी सामान अस्तव्यस्त पड़ा था।पीड़ित भूपेंद्र ने बताया था कि उन्होंने मक्का,मूंग आदि की फसल बेचकर समर्सिवल लगवाने हेतु तीन लाख रुपए अलमारी लॉकर में रखे थे इसके साथ ही अलमारी तथा बक्से में लाखों की कीमत के सोने चांदी के आभूषण रखे थे जिन्हें चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया।सुबह मामले की सूचना पुलिस को दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही शुरू की थी।वहीं फॉरेंसिक टीम द्वारा भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए गए।घटना के दस दिन बीत जाने के बाद भी उक्त मामले में पुलिस खाली हाथ है।

पीड़ित भूपेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक समेत आलाधिकारियों से मामले का खुलासा किए जाने की गुहार लगाई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129