इंसानियत की मिसाल बना संकल्प जन सेवा संस्था का रक्तदान महाअभियान, दर्जनों रक्तवीरों ने जगाई अनगिनत जिंदगियों की उम्मीद

संजीव बांगा (संजू) उपसंपादक

शाहजहांपुर, 30 जुलाई 2026…..

 

मानव सेवा के सर्वोच्च कार्य “रक्तदान महादान” के संकल्प को साकार करते हुए संकल्प जन सेवा संस्था द्वारा जिला अस्पताल शाहजहांपुर में भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाजसेवियों, युवाओं एवं जागरूक नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान कर यह संदेश दिया कि किसी जरूरतमंद की जान बचाने से बड़ा कोई धर्म नहीं है।

 

रक्तदान शिविर का शुभारंभ संस्था के पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। संस्था की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, कोषाध्यक्ष रिचा गुप्ता, उपाध्यक्ष शिखा गुप्ता, व्यवस्थापक श्वेता गुप्ता, मीना गुप्ता, रति कपूर, मनोज गुप्ता, आयुष गुप्ता, अजय मिश्रा, मोहित गुप्ता एवं संजीव बांगा ने स्वयं रक्तदान कर समाज के सामने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके इस सेवा भाव से प्रेरित होकर कई अन्य लोगों ने भी रक्तदान के लिए आगे आकर मानवता के इस महाअभियान में सहभागिता निभाई।

 

इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी दुर्घटना पीड़ित, गंभीर मरीज, प्रसूता या थैलेसीमिया से जूझ रहे बच्चे के लिए नई जिंदगी की उम्मीद बन सकता है। रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान अवश्य करना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि संकल्प जन सेवा संस्था केवल रक्तदान तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संस्था का उद्देश्य लोगों में सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है।

 

शिविर के समापन पर सभी रक्तदाताओं का सम्मान करते हुए उनके मानवीय योगदान की सराहना की गई, संस्था ने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी अभियान लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके और अधिक से अधिक लोगों का जीवन बचाया जा सके.. Swatantra Prabodh

 

“रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि किसी अनजान व्यक्ति को जीवन का सबसे अनमोल उपहार देने का माध्यम है।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129