आर्य समाज कटिया टोला द्वारा बच्चों को निःशुल्क ड्रेस, किताबें और फीस माफी

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर आर्य समाज कटिया टोला द्वारा संचालित दयानंद बाल विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल, कच्चा कटरा मोड में जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क ड्रेस, किताबें उपलब्ध कराई गईं। साथ ही जिन बच्चों के परिवार फीस देने में असमर्थ थे, उनकी फीस भी समिति द्वारा माफ की गई।

 

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कई बच्चों के परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण समिति ने यह निर्णय लिया। हमारा उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

 

समिति ने कहा कि “हमारी समिति बच्चों के भविष्य के लिए समर्पित है। बच्चे चाहे कमजोर परिवार के ही क्यों न हों, हमारी समिति उन सभी को शिक्षित कर रही है। क्योंकि बच्चे ही देश का भविष्य हैं और उनके उज्जवल भविष्य के लिए समिति आगे बढ़कर कार्य कर रही है और आगे भी करती रहेगी।”

 

इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। अभिभावकों ने समिति के इस कदम को गरीब बच्चों के लिए वरदान बताया।

 

इस मौके पर समिति अध्यक्ष हर प्रसाद पाण्डेय, उपाध्यक्ष संतोष कुमार दीक्षित उप प्रबंधक श्रीनिवास मिश्रा कोषाध्यक्ष राजेश चंद्र शुक्ला प्रबंधक जी सी मिश्रा सदस्य नीरज वाजपेयी मौजूद रहे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129