मजबूर सड़क तंत्र विकसित करने में विभाग रहें सजग : डीसी

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

सड़कों के नवीनीकरण व सुधारीकरण का एडीसी ने किया निरीक्षण

 

एडीसी राहुल मोदी ने कहा- तय समय सीमा में पूरे हों कार्य, गुणवत्ता पर रहे विशेष ध्यान

 

रेवाड़ी। जिला प्रशासन रेवाड़ी में सड़कों के नवीनीकरण और सुधारीकरण कार्यों पर पूरी गंभीरता से निगरानी रख रहा है। उपायुक्त अभिषेक मीणा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर यातायात व्यवस्था और मजबूत सड़क तंत्र उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है, जिसमें विभागों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।इसी कड़ी में अतिरिक्त उपायुक्त राहुल मोदी ने शनिवार को सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने गढ़ी बोलनी रोड स्थित कसौला चौक पर लोक निर्माण विभाग द्वारा चल रहे कार्य तथा मार्केटिंग बोर्ड द्वारा बालधन कलां से गुड़ियानी रोड पर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जिन सड़कों की मरम्मत चल रही है, उन्हें शीघ्र पूरा किया जाए और जिन पर काम शुरू होना है, वहां जल्द कार्य आरंभ किया जाए।

 

एडीसी राहुल मोदी ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार सड़क निर्माण कार्यों में देरी या लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। सभी विभागीय अधिकारी समय पर और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129