बरेली मोड़ पर कांग्रेस सांसद राकेश राठौर का जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता समेत कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

जैतीपुर में आयोजित संविधान संवाद सम्मेलन में जा रहे थे शामिल होने

 

शाहजहांपुर। शनिवार को जैतीपुर में आयोजित संविधान संवाद सम्मेलन में जाते समय सीतापुर कांग्रेस सांसद राकेश राठौर का कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता के नेतृत्व में बरेली मोड़ स्थित स्वागत ढाबा पर तमाम पदाधिकारियों ने पगड़ी व फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया इसके बाद तिलहर स्थित एवन मैरिज लॉन में एक बैठक में बोलते हुए सांसद राकेश राठौर ने कहा कि विधानसभा चुनाव सर पर है पूरी तैयारी और दमदारी से लड़ने की तैयारी करो हर बूथ पर एक मजबूत टीम का निर्माण करना होगा जिसके सहारे हम चुनावी समर में कांग्रेस की नईया पार लगा सके हमे ब्राह्मण ठाकुर के साथ साथ सर्वाधिक ओबीसी और दलित मुस्लिम समाज को जोड़ने का प्रयास करना होगा और उनको प्रतिनिधित्व देना होगा।

उन्होंने जौहर यूनिवर्सिटी,सोनम वांगचुक सहित तमाम मुद्दों को उठाते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार पर हमला बोला।

इसके बाद जैतीपुर में श्रीराम राठौर द्वारा आयोजित संविधान बचाओ संवाद में सांसद राकेश राठौर ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान को खत्म करना चाहती है लेकिन हम सबको मिलकर राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करना होगा ताकि संविधान की रक्षा की जा सके

राकेश राठौर ने कहा कि ज़रा सोचिये आजम खान पर दो दिनों में 84 मुकदमे दर्ज किए गए पूरे परिवार को तबाह कर दिया शिक्षा के मंदिर जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलाया जा रहा है।

छात्रों के हक की आवाज़ उठाने पर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के साथ क्या व्यवहार किया गया ये पूरा देश देख रहा है।

इसलिए कांग्रेस को मजबूत कीजिए क्योंकि कांग्रेस ही किसान, नौजवान छात्रों मजदूरों महिलाओं के हक की बात करती है।

जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस एक अभियान चलाकर बूथ स्तर तक मजबूत का निर्माण कर हर घर कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों को पहुंचाने का काम करेगी ।

और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल कर कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनाएगी।

इस मौके पर प्रमुख रूप से अल्प संख्यक कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशफ़ाक उल्ला खां, बदायूं जिलाध्यक्ष अजीत यादव,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना कटारिया,अल्प संख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सईद अंसारी, पीसीसी सदस्य बिंदेश्वरी राज,फरीद अली खान,फुरकान अहमद कुरैशी, अनिल श्रीवास्तव, परवेज अहमद,फरमान खान,अयान खान,जाने आलम,साद उल्ला खां,अजय पाठक,चांद अंसारी,फिरोज अली,दानिश शेख सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129