टेढ़ेश्वर नाथ से कात्यायनी शक्तिपीठ तक निकाली गई भव्य कलश यात्रा 

विशाल गुप्ता प्रधान संपादक

 

श्रीमद भागवत कथा का आठ दिवसीय आयोजन प्रारम्भ

 

शाहाबाद हरदोई।

कस्बे के मोहल्ला दिलेरगंज स्थित माँ कात्यायनी शक्तिपीठ पर सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का शुभारम्भ शनिवार की शाम 6 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया।जिसमे बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

माँ कात्यायनी शक्तिपीठ के पीठाधीश्वर स्वामी आत्मानंद गिरी महाराज ने बताया राधा माधव वैदिक सतसंग सेवा समिति के तत्वाधान में शक्तिपीठ पर सात दिवसीय मोक्ष दायिनी श्रीमद भागवत कथा का आयोजन रखा गया है।भागवत कथा के श्रवण से जाने अनजाने में हुए पापों से मुक्ति प्राप्त होती है।कथा व्यास आचार्य जीतेन्द्र कृष्ण मिश्रा व्यास जी द्वारा श्रद्धालुओं को भागवत कथा की प्रवचन सरिता का उल्लेख प्रतिदिन सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया जायेगा। 16 मई शनिवार को भागवत कथा की पूर्ण आहुति पर मंदिर में शनिदेव भगवान की आधार शिला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।कार्यक्रम में विशेष रूप से सप्तवैदिक ब्राह्मणो द्वारा सप्तमूल पाठ किया जायेगा। भागवत कथा का शुभारम्भ शनिवार की शाम 6 बजे कस्बे के नर्मदा स्थित टेढ़ेश्वर नाथ मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई।जो कस्बे के प्रमुख मार्गो से होकर कात्यायनी शक्तिपीठ पर पूर्ण हुई। जिसमे महिलाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

कथा व्यास आचार्य जितेंद्र कृष्ण मिश्र ने श्रीमद् भागवत महापुराण के प्रथम दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भक्ति ज्ञान वैराग्य हेतु महर्षि नारद का सनकादि ऋषि से संवाद एवं गौकर्ण की उत्पत्ति धुंधकारी का मोक्ष आदि व्याख्यानो का मार्मिक रहस्योद्घाटन किया।

इस अवसर पर पवन मिश्रा शिवनायक मिश्रा सक्षम श्रीवास्तव अरुण कुमार श्रीवास्तव प्रभारानी लक्ष्मी कश्यप गुड़िया कश्यप रामरानी जूली अंकित रूबी प्रीति गीता ज्योति नीतू रानी दुर्गावती शुक्ला कामिनी बाजपेई रीता श्रीवास्तव किरण रस्तोगी मुख्य यजमान शारदा सिंह। कलश यात्रा में सुरक्षा के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक अरविन्द राय पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129