स्वच्छ और स्वस्थ समाज बनाना सफाई अभियान का मुख्य उद्देश्य: डीसी

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

म्हारा रेवाड़ी- स्वच्छ रेवाड़ी

 

रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा के निर्देशानुसार 11 सप्ताह तक चलने वाले विशेष शहरी स्वच्छता अभियान में अधिक से अधिक जन-भागीदारी पर जोर देते हुए लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, स्वयंसेवी संगठनों, विद्यार्थियों, अधिकारी, कर्मचारियों और नागरिकों की सहभागिता के साथ शहरी क्षेत्र में साफ-सफाई कर रेवाड़ी को स्वच्छ बनाया जा रहा है।

 

रेवाड़ी से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने शहरी स्वच्छता अभियान के तहत बुधवार को वार्ड नंबर 4 में म्हारा रेवाड़ी-स्वच्छ रेवाड़ी व आई लव रेवाड़ी मुहिम को सार्थक बनाने के लिए पौधारोपण किया। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्ति विशेष तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे घर, परिवार, गली, मोहल्ला सहित पूरे क्षेत्र में हर वर्ग को सुखद अहसास देने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि हर ओर जागरूकता की अलख जग चुकी है और अब म्हारा रेवाड़ी स्वच्छ रेवाड़ी के रूप में नजर आने लग रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में स्वच्छ शहर अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें रेवाड़ी जिला का शहरी क्षेत्र प्रदेश के सुखद व स्वच्छ वातावरण की रैंकिंग में अग्रणी बनने की ओर अग्रसर हैं।

विधायक ने कहा कि हमें सफाई को अपने जीवन में धारण करते हुए स्वस्थ शरीर की परिकल्पना को साकार करना है। विधायक ने पूरी टीम के साथ स्वच्छता अभियान के तहत सडक़ों से कूड़ा-कर्कट उठवाया और स्वयं सफाई करते हुए लोगों को निरंतर यह कार्य जारी रखने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपना नैतिक दायित्व समझते हुए सफाई के प्रति जिम्मेवारी निभानी चाहिए और पौधारोपण करना चाहिए।

 

नगर परिषद ईओ सुशील कुमार ने बताया कि विशेष शहरी स्वच्छता अभियान के तहत बुधवार को नगर परिषद क्षेत्र के नसिया जी रोड वार्ड नंबर 2 और 4 में सफाई की गई। अभियान के तहत वार्ड नंबर 21 मॉडल टाउन स्वर्ण जयंती पार्क में पौधारोपण अभियान के तहत वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा पौधारोपण किया गया। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी में स्वच्छता विषय पर लेखन प्रतियोगिता और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। शहर में सभी स्थानों पर सफाई अभियान चला कर सफाई करवाई जा रही है तथा वहां लोगों को सफाई के प्रति जागरूकता करते हुए शपथ  दिलवाई जा रही है।

 

हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत म्हारा रेवाड़ी-स्वच्छ रेवाड़ी की मुहिम में शहरी क्षेत्रों में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। रेवाड़ी के नगर परिषद, बावल व धारूहेड़ा नगर पालिका क्षेत्रों के बाजारों, कॉलोनियों और वार्डों की सफाई प्रतिदिन की जा रही है। डोर-टू-डोर कचरा संग्रह और कचरा प्लांट में निस्तारण की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129