सहयोग संस्था के द्वारा एक साथ 1100 पौधों का हुआ रोपण

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

जेपी पब्लिक स्कूल के बच्चों के साथ पूरे गांव में निकाली गई रैली

 

शाहजहांपुर। जनपद की चर्चित समाजसेवी संस्था सहयोग के पदाधिकारियो ने जनपद की मॉडल ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर में पहुंचकर जेपी पब्लिक स्कूल के बच्चों के साथ मिलकर ग्राम के कई स्थानों पर पौधारोपण करते हुए पूरे 1100 पौधे रोपे, और रैली निकाल कर नारे लगाते हुए सभी ग्राम वासियों को पौधारोपण हेतु जागरूक किया। इस मौके पर संस्था की डायरेक्टर रजनी गुप्ता व शालू यादव ने बताया कि उनकी संस्था के द्वारा इस सीजन में पूरे 5100 पौधे लगाए जाएंगे। सभी जनपद वासियों को पौधारोपण करने हेतु जागरूक भी किया जाएगा। इसी क्रम में उन सभी ने आज ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर को चुना और यहां पर सब बच्चों के साथ मिलकर पूरे गांव में रैली निकालते हुए सभी ग्राम वासियों को जागरुक भी किया और पूरे 1100 पौधे रोपे।

संस्था के पौधारोपण कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर पुनीत मनीषी ने बताया कि एक-एक कर पूरे जनपद में हम सभी के द्वारा पौधारोपण के कई कार्यक्रम किए जाएंगे , और अपने लक्ष्य को हासिल किया जाएगा ।

संस्था के संस्थापक अनिल गुप्ता प्रधान ब शाहनवाज खान एडवोकेट ने जानकारी दी कि समाज सेवा के जो भी कार्य हैं ,उनको उनकी संस्था बखूबी निभाती रहेगी और जहां पर भी सहयोग की जरूरत है ,सहयोग संस्था सदैव वहां पर पहुंचने का कार्य करेगी । कार्यक्रम में पहुंची ममता यादव व संगीता गुप्ता ने जानकारी दी कि उनकी संस्था की ओर से प्रतिदिन समाज सेवा के अच्छे-अच्छे कार्य हो रहे हैं,और जो भी व्यक्ति सच्चे मन से समाज सेवा करना चाहता है। वह उनकी संस्था से जुड़ सकता है । पौधारोपण के कार्यक्रम

में जेपी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य हिना खान व शिक्षिका निदानाज़, लक्ष्मी गुप्ता, मंजू, मंतशा, रिंकी, हिना परवीन, सुनीता,साइमा खान सीमा, राहिला नाज़, प्रांशिका आर्या,नाएमा नईम, करिश्मा, फिजानाज़,शिवानी, आमना मुश्ताक,

रीना, नाएमा मुश्ताक और ग्रामवासी श्रीकांत दीक्षित, अनुज मिश्रा ,लड्डन अली, यशपाल सिंह ,सतीश कुमार,नसीरुद्दीन,वेदपाल, सुहान आदि का पूरा सहयोग रहा ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129