रेत कला में जीवंत हुई चारों साहिबजादों की अमर शहादत

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

वीर बाल दिवस पर पीएम श्री स्कूल में भावनात्मक सैंड आर्ट शो, विद्यार्थियों ने लिया प्रेरणा का संकल्प

 

रेवाड़ी। वीर बाल दिवस के अवसर पर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिब जादों की शौर्यगाथा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी में भव्य सैंड आर्ट शो (रेत कला प्रदर्शनी) एवं जिला स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।

 

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग तथा शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में एनसीबी प्रोडक्शन की सैंड आर्टिस्ट मनीषा स्वर्णकार ने रेत कला के माध्यम से साहिबजादों—अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह—के अद्वितीय बलिदान, संघर्ष और वीरता को बड़ी स्क्रीन पर जीवंत कर दिया। सैंड आर्ट के एक-एक दृश्य ने उपस्थित विद्यार्थियों को भावुक कर दिया और इतिहास के गौरवशाली अध्याय से जोड़ दिया।

 

*विद्यार्थियों को वीर साहिबजादों से प्रेरणा लेने का आह्वान*

 

एसडीएम सुरेश कुमार ने सैंड आर्ट शो की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार युवाओं को वीर साहिबजादों के त्याग और बलिदान से परिचित कराकर उन्हें सच्चाई और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे जीवन में बुराई के आगे कभी न झुकें और अपनी प्रतिभा को निखारते हुए समाज व राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें।

 

*रेत कला में दिखे इतिहास के मार्मिक क्षण*

 

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि सैंड आर्ट शो में खालसा पंथ की स्थापना, मुगल सत्ता से संघर्ष, 1705 के युद्ध, आनंदपुर साहिब का त्याग, सरसा नदी पर परिवार का बिछड़ना तथा माता गुजरी व छोटे साहिबजादों की गिरफ्तारी जैसे ऐतिहासिक और भावनात्मक प्रसंगों को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। रेत कला ने विद्यार्थियों को छोटे साहिबजादों की वीरता से गहराई से जोड़ दिया।

 

*हरियाणा सरकार का जताया आभार*

 

सैंड आर्टिस्ट मनीषा स्वर्णकार ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेशभर में सैंड आर्ट के माध्यम से साहिबजादों की वीरगाथा को आमजन, विशेषकर युवाओं तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया।

 

*निबंध लेखन प्रतियोगिता में दिखा विद्यार्थियों का उत्साह*

 

कार्यक्रम के दौरान वीर बाल दिवस विषय पर आधारित जिला स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में इतिहास, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना रहा।

 

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी राजेश वर्मा, प्रिंसिपल मोनिका यादव, एआईपीआरओ पवन यादव, अधीक्षक हितेश कुमार, सैंड आर्ट टीम से राजेश जोशी, प्रवक्ता पूनम यादव, अनिल यादव, मंच संचालक सुधीर यादव सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129