यूपी वित्तमंत्री ने अंबेडकर कॉलोनी गदियाना में पाइपलाइन कार्य का लिया जायजा, बोले- जनता को न हो असुविधा

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शाहजहाँपुर। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने रविवार को गदियाना मोहल्ले में जल निगम की पाइपलाइन परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की प्रगति परखी। वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को दो-टूक कहा, “निर्माण कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण हो। विकास कार्यों के नाम पर जनता को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।” उन्होंने निर्देश दिए कि कार्य पूर्ण होते ही सड़कें व अन्य व्यवस्थाएं तत्काल पूर्ववत की जाएं।“प्रदेश सरकार की प्राथमिकता हर घर तक मूलभूत सुविधा पहुंचाना है,” मंत्री खन्ना ने कहा। उन्होंने जल निगम व नगर निगम की टीम से कार्य की तकनीकी गुणवत्ता की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान वार्ड नंबर 30की पार्षद रीता राठौर, पत्नी छंगेलाल राठौर, सुनीता गुप्ता चंद किरण भाजपा महानगर उपाध्यक्ष मुकेश राठौर, सचिन सैनी, राधेश्याम राठौर, शैलेंद्र सक्सेना ओमकार सक्सेना सुरेंद्र सक्सेना मनोज श्रीवास्तव, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष विनोद कुमार कनौजिया, प्रदीप गौतम समेत नगर निगम के अधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129