समाधान शिविर में शिकायतों का तत्परता से हो निवारण: एडीसी

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

एडीसी राहुल मोदी ने समाधान शिविर में सुनी आमजन की शिकायतें

 

रेवाड़ी। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार और डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित कर आमजन की शिकायतों का तत्परता से समाधान करवाया जा रहा है। सोमवार को लघु सचिवालय रेवाड़ी स्थित सभागार में आयोजित किए समाधान शिविर में एडीसी राहुल मोदी ने आमजन की शिकायतें सुनीं।

 

एडीसी राहुल मोदी ने कहा कि सोमवार और वीरवार को जिला व उपमंडल स्तर पर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निवारण किया जा सके। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, बल्कि वे एक ही स्थान पर अधिकारियों से सीधे मिलकर अपनी समस्या का निवारण करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यालय स्तर पर समाधान प्रकोष्ठ स्थापित किया गया है जहां समाधान शिविर की शिकायतों की मॉनिटरिंग की जा रही है।

 

सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में एडीसी ने आदर्श नगर कॉलोनी रामपुरा में कच्ची गली को पक्का करवाने के लिए डीडीपीओ को आवश्यक कार्यवाही करते हुए गली पक्की करने के निर्देश दिए। गांव बास में अवैध कब्जा हटाने के लिए संबंधित अधिकारी को उचित कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए। गांव लाधूवास गुर्जर में फिरनी पर अवैध कब्जा हटवाने के लिए एडीसी ने डीडीपीओ को निर्देश दिए। गांव खेड़ी मोतला में पेड़ उखाड़ने की शिकायत पर एडीसी ने डीडीपीओ को संबंधित के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके अलावा समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र, प्रोपर्टी आईडी, पुलिस, बिजली सहित अन्य शिकायतें भी प्राप्त हुई जिनका एडीसी ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करते हुए समाधान करने के निर्देश दिए।

 

इस अवसर नगराधीश जितेंद्र कुमार व डीएसपी पवन कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129