मैनपुरी में 12 जुलाई को लगेगा एक पेड़ मां के नाम, कमलावती सिंह और रमाकांत उपाध्याय बने नोडल अधिकारी

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 10 जुलाई, पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद में आगामी 12 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष अभियान के तहत जनपद मुख्यालय से लेकर तहसील, ब्लॉक और ग्रामीण स्तर तक एक पेड़ मां के नाम थीम पर व्यापक स्तर पर पौधों का रोपण किया जाएगा। इस पूरे कार्यक्रम को जन-प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न कराया जाएगा, जिससे आमजन को भी पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा सके।

शासन स्तर से इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुचिता, भव्यता और सफल क्रियान्वयन की निगरानी के लिए विशेष नोडल अधिकारियों की तैनाती भी कर दी गई है। इसके तहत उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह तथा गो-सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय को जनपद मैनपुरी का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। दोनों ही अधिकारी कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहकर वृक्षारोपण अभियान को गति देंगे। प्रशासन ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं और स्थानीय नागरिकों से भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129