यूथ रेड क्रॉस शिविर का दूसरा दिन स्वास्थ्य जागरूकता को समर्पित

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

रेवाड़ी। के.एल.पी. कॉलेज में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, चंडीगढ़ एवं जिला रेड क्रॉस सोसायटी, रेवाड़ी के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे यूथ रेड क्रॉस प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन विभिन्न स्वास्थ्य एवं सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी सत्रों में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

 

शिविर की शुरुआत सेमिनार हॉल में रेड क्रॉस की मूल भावना, मानव सेवा और संगठन की उपयोगिता पर चर्चा के साथ हुई। यूथ रेड क्रॉस रेवाड़ी से श्री प्रेम प्रकाश ने विशेष युवा रेड क्रॉस ताली और प्राथमिक चिकित्सा के प्रारंभिक सिद्धांत सिखाए।

 

इस अवसर पर केएलपी कॉलेज प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष श्री रिपुदमन गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्रीमती उषा रुस्तगी एवं प्राचार्य प्रो. कविता गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम के प्रमुख सत्र में केएलपी कॉलेज प्रबंधकारिणी कोषाध्यक्ष व किशोर न्याय बोर्ड सदस्य श्रीमती उषा रुस्तगी ने विद्यार्थियों को HIV/AIDS के संक्रमण, सावधानियों और रोकथाम पर विस्तार से जानकारी दी।

इसके बाद जिला जनसंपर्क अधिकारी (DPRO) श्री दिनेश यादव ने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई तथा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया।

 

महिला स्वास्थ्य विषयक सत्र में आर.बी. यादव हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमन यादव ने कन्या भ्रूण हत्या पर जागरूकता संदेश दिया और बेटियों की शिक्षा व सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया।

 

सिविल हॉस्पिटल के टीबी विभाग से डॉ. विनीता ने टीबी के लक्षण, प्रकार, जांच और उपचार के बारे में जानकारी दी और बताया कि टीबी का इलाज कम से कम छह महीने तक नियमित रूप से करना आवश्यक है।

 

कार्यक्रम में सीएमओ रेवाड़ी डॉ. नरेंद्र दहिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को इस प्रकार के शिविरों से मिली शिक्षाओं को जीवन में अपनाने और समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया।

 

अंत में केएलपी कॉलेज के वाईआरसी काउंसलर श्री राकेश सिंघल ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर डॉ. बी.एन. यादव, श्री प्रदीप अहलावत, डॉ. रामबीर जाखड़, डॉ. विजेंद्र, श्री राजकुमार, श्री सतीश धीमान, डॉ. मंजू गर्ग, श्री महेंद्र सांभरिया, डॉ. संजय शर्मा और डॉ. ऋचा शर्मा उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129