शाहजहांपुर: खराब सौंफ को केमिकल से हरा कर बेचा जा-रहा, खाद्य विभाग ने छापा मारा, 40 क्विंटल सौंफ और 5.5 किलो केमिकल जब्त

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शाहजहांपुर के जलालाबाद कस्बे में खाद्य विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की है। एक फैक्ट्री में खराब सौंफ को सिंथेटिक केमिकल लगाकर हरा किया जा रहा था। सूचना मिलने पर खाद्य सहायक आयुक्त विनीत कुमार के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा।छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से 40 क्विंटल खराब सौंफ और लगभग साढ़े पांच किलो सिंथेटिक केमिकल बरामद किया। यह केमिकल सौंफ को नया दिखाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था।यह फैक्ट्री जलालाबाद के गुनारा गांव में होरीलाल गुप्ता की थी। यहां अलग-अलग बाजारों से खराब सौंफ खरीदकर लाई जाती थी और उस पर केमिकल लगाकर उसे हरा किया जाता था ताकि उसे नई सौंफ बताकर बेचा जा सके। अधिकारियों के अनुसार, इस केमिकल का इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है और इससे कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इस कैमिकल का इस्तेमाल कर सौंफ बेचकर 15 रुपये प्रति कुंतल मुनाफा कमाने का अनुमान लगाया जा रहा है।

 

टीम ने सौंफ के नमूने जांच के लिए भेजे हैं। इसके अलावा, टीम ने केबी फूड्स फर्म पर भी छापा मारा, जहां से जीरे की जांच की गई। हालांकि जीरा सही पाया गया, फिर भी उसकी गुणवत्ता जांचने के लिए नमूना लिया गया। कुल मिलाकर, टीम ने जलालाबाद कस्बे से जीरा और मसालों के आठ नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।

 

सहायक आयुक्त खाद्य विनीत कुमार ने बताया कि जब्त की गई 40 क्विंटल सौंफ और बरामद केमिकल के नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की मिलावट के खिलाफ भविष्य में भी छापामारी जारी रहेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129