प्रधान अनुश्री जायसवाल की पहल से गांव को मिली नई पुलिस चौकी, विकास कार्यों की हर ओर सराहना

महेंद्र गुप्ता ब्यूरो लखीमपुर -खीरी

 

लखीमपुर खीरी की ग्राम पंचायत मिदनिया गढ़ी गांव के विकास और सुरक्षा को नई पहचान दिलाने वाली ग्राम प्रधान अनुश्री जायसवाल एक बार फिर चर्चा में हैं। उनके प्रयासों और पुलिस विभाग के सहयोग से गांव में नई पुलिस चौकी का निर्माण कराया गया, जिसका उद्घाटन सदर विधायक योगेश वर्मा एवं एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने किया।

प्रधान अनुश्री जायसवाल ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र में सड़क, साफ-सफाई, पेयजल और जनसुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य कराए

हैं, जिसकी ग्रामीण लगातार सराहना कर रहे हैं। अब गांव में पुलिस चौकी बनने से लोगों में सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई है।

उद्घाटन के दौरान विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि गांव के विकास में प्रधान अनुश्री जायसवाल की सक्रिय भूमिका सराहनीय है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चौकी में जल्द ही शौचालय और पक्के निर्माण का कार्य भी कराया जाएगा।

 

एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने कहा कि यह पहल जनसुनवाई और बेहतर कानून व्यवस्था के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगी। इससे पुलिस गश्त तेज होगी और अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।

 

प्रधान अनुश्री जायसवाल ने कहा,

“मेरी प्राथमिकता गांव की सुरक्षा, विकास और लोगों की सुविधा है। गांव के हर व्यक्ति को बेहतर

माहौल और सुरक्षित वातावरण मिले, इसके लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे। जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।”

 

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पवन गौतम, सीओ सिटी विवेक तिवारी एवं सदर कोतवाल राजेश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129