हर वर्ग को मान-सम्मान, भावी पीढ़ी को संस्कारवान बना रही सरकार : डीसी अभिषेक मीणा

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

31 अक्टूबर: सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी में भागीदार बनेंगे विद्यार्थी, खिलाड़ी व नागरिक

 

रेवाड़ी। हरियाणा सरकार हर वर्ग के मान-सम्मान को मद्देनजर रखते हुए भावी पीढ़ी में संस्कारों का समावेश करते हुए जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से जागृत कर रही है। महान विभूतियों की जयंती व शहादत को पूरे श्रद्धा व उमंग के साथ मनाते हुए युवा शक्ति को उनके आदर्शों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह बात डीसी अभिषेक मीणा ने कही। डीसी ने सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर शनिवार को लघु सचिवालय के सभागार में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रमों के क्रियान्वयन बारे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर हर वर्ष की भांति इस बार भी 31 अक्टूबर को जिला में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश स्तर पर निर्धारित शेड्यूल अनुरूप जिला रेवाड़ी में भी श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे और 14 नवंबर को फरीदाबाद से शुरू हुई गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित यात्रा का रेवाड़ी में भव्य स्वागत किया जाएगा। वहीं वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भी 7 नवंबर से चार फेज में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बैठक से पहले इन सरकार के जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रदेश के सभी जिलों के डीसी व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वीसी में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. सुमिता मिश्रा, डीजीपी ओपी सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डा. साकेत कुमार के साथ कई प्रशासनिक सचिव ने कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से रूपरेखा सांझा की।

 

*एकता व भाईचारा का संदेश दिखेगा रन फॉर यूनिटी में :*

डीसी अभिषेक मीणा ने जिला के अधिकारियों की बैठक में बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर 31 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी में जिला वासियों की प्रभावी जन भागीदारी रहेगी। इसमें रेवाड़ी वासी एक साथ देश की एकता व अखंडता का संकल्प लेते हुए दौड़ेंगे। इस दौरान स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थीगण, खिलाड़ी, मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक, सीनियर सिटीजन, महिलाएं तथा आम नागरिक समाज में एकता व भाईचारा का संदेश कायम रखने का संकल्प लेते हुए रन फॉर यूनिटी में भागीदार बनेंगे। उन्होंने बताया कि यह दौड़ राष्ट्रीय एकता का प्रतीक होगी जिसमें प्रतिभागी अपने हाथ में तिरंगा लेकर देशभक्ति के जज्बे को सलाम करते हुए दौड़ लगाएंगे। उन्होंने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार द्वारा देशभर में 31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक जिला स्तरीय पदयात्राएं भी आयोजित की जाएंगी। इस पदयात्रा को लेकर भी संबंधित अधिकारी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दें, ताकि कार्यक्रम का सफल व भव्य आयोजन किया जा सके।

 

*गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित यात्रा का 14 नवंबर को होगा जिला रेवाड़ी में प्रवेश :*

डीसी ने बताया कि प्रदेश में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अंतर्गत युवा शक्ति को महान विभूतियों के जीवन वृतांत को दर्शाती जागरूकता गतिविधियों´के तहत निबंध लेखन, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित निर्धारित रूट अनुसार यात्राएं निकाली जाएंगी, जोकि कुरुक्षेत्र में 24 नवंबर को संपन्न होंगी। उन्होंने बताया कि 14 नवंबर को फरीदाबाद से शुरू होकर यह यात्रा रेवाड़ी जिला में पूर्ण श्रद्धा एवं उमंग के साथ प्रवेश करेगी। यहां से यह यात्रा नारनौल जिला के लिए रवाना होगी। इस यात्रा के रेवाड़ी में आगमन से प्रस्थान तक सभी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से पूरी कर ली जाएं। वहीं इस यात्रा में अधिक से अधिक जिले वासियों की भागीदारी रहेगी।

 

*वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर होंगे कार्यक्रम :*

डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि देश के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर देशभर में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 7 नवंबर 1875 को राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का लेखन किया गया। ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चार फेज में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे जोकि 7 नवंबर 2025 से शुरू होंगे। उन्होंने बताया कि पहले फेज 7 नवंबर 2025 से 14 नवंबर 2025 तक, दूसरा फेज 19 जनवरी 2026 से 26 जनवरी 2026, तीसरा फेज 7 अगस्त 2026 से 15 अगस्त 2026 तथा चौथा फेज 1 नवंबर 2026 से 7 नवंबर 2026 तक रहेगा।

 

*जिला के सभी बॉर्डर रोड पर हो पूर्णत: बैरिकेटिंग*

डीसी अभिषेक मीणा ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिला के सभी बॉर्डर रोड पर पूर्णत: बैरिकेडिंग 365 दिन सालभर होनी चाहिए ताकि साथ लगते प्रदेश से आने वाले आपराधिक व असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके। इसके अलावा काला बाजारी भी रोकी जा सके। जिला के दूसरे प्रदेशों के साथ लगते हर नाके पर 24 घंटे पुलिस कर्मी मौजूद रहकर बाहर से आने वाले सभी वाहनों की जांच कर ही जिला की सीमा में प्रवेश करने दें। इससे काफी हद तक जिला में क्राइम पर रोक लग सकेगी।

 

*ये रहे मौजूद :*

इस अवसर पर डीडीपीओ एच.पी बंसल, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, डीएफएससी डा. अशोक कुमार, मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी सुमित यादव व एआईपीआरओ पवन यादव सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129