बाबा नीम करौली प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा दादी रानी सती मंदिर छोटा चौक मे गूंज उठा जयकारों से धाम

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर 

शाहजहाँपुर में गंगा दशहरा के दिन भक्ति और आस्था का उमड़ा सैलाब

प्रख्यात समाजसेवी विनय अग्रवाल की भक्ति से जनपदवासियों को मिला वरदान

पूर्वजों को नमन करते हुए आशीर्वाद लेकर उनके सपनों को जीवंत बना रहे विनय अग्रवाल

शाहजहांपुर। आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत वातावरण के बीच सीता मठिया धाम में बाबा नीम करौली महाराज की पावन प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा समारोह भव्यता और धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। प्रसिद्ध

समाजसेवी एवं परी नमकीन परिवार से जुड़े विनय अग्रवाल के सौजन्य से आयोजित इस दिव्य कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-

पूजन और विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठानों ने पूरे धाम को भक्तिमय बना दिया। विद्वान आचार्यों द्वारा प्राण प्रतिष्ठा की पवित्र प्रक्रिया संपन्न कराई गई। जैसे ही बाबा नीम करौली महाराज की प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठित हुई, पूरा परिसर जय बाबा नीम करौली के उद्घोष से गूंज उठा। श्रद्धालु भजन-कीर्तन में भावविभोर होकर झूमते नजर आए। बाबा नीम करौली महाराज को हनुमान जी का परम भक्त और मानवता की सेवा का प्रतीक माना जाता है। उनकी शिक्षाएं प्रेम, करुणा, सेवा और सद्भाव का संदेश देती हैं। इस अवसर पर समाजसेवी विनय अग्रवाल ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि समाज में प्रेम और भाईचारे सहित आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देने का एक विनम्र प्रयास है। उन्होंने कहा कि बाबा की कृपा से समाज में सेवा और सद्भाव की भावना निरंतर मजबूत होती रहेगी। कार्यक्रम के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने इस आयोजन को क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा प्रदान करने वाला ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी कदम बताया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तों के चेहरों पर आस्था की चमक और हृदय में बाबा के प्रति अटूट श्रद्धा साफ दिखाई दी जिससे सीता मठिया धाम आध्यात्मिक उत्सव का केंद्र बन गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129