मत्स्य पालन योजनाओं के लिए 8 जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी, 6 जून, मत्स्य विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य सेक्टर की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक निदेशक मत्स्य ने सर्व-साधारण, किसानों और मत्स्य पालन से जुड़े इच्छुक व्यक्तियों को सूचित किया है कि विभागीय पोर्टल पर विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया आगामी 8 जून से शुरू होकर 28 जून 2026 तक चलेगी।

इस अवधि के दौरान इच्छुक लाभार्थी मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना और सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना योजना के लिए अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। योजनाओं से जुड़ी पात्रता, देय अनुदान, आवश्यक दस्तावेजों और विस्तृत आवेदन प्रक्रिया की जानकारी विभागीय वेबसाइट (fisheries.up.gov.in) पर उपलब्ध करा दी गई है। इसके अतिरिक्त, योजनाओं के संबंध में किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी या पूछताछ के लिए इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में विकास भवन परिसर स्थित कार्यालय, सहायक निदेशक मत्स्य से सीधा संपर्क कर सकते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129