कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मृतका आंगनबाड़ी कार्यकत्री के परिवार से की फोन पर वार्ता,घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता के नेतृत्व मृतका के परिवार से मिलने पहुँचा कांग्रेस का शिष्टमंडल

 

शाहजहांपुर। मोहल्ला गदियाना निवासी आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रीति 42 वर्ष पिछले कई माह से चल रहे एसआईआर कार्यक्रम में बीएलओ की ड्यूटी कर रही थी काम के दबाव व विभागीय

अधिकारियों द्वारा लगातार प्रताड़ना के कारण कई माह से बीमार रहने लगी कई बार ड्यूटी से मुक्त करने के लिए प्रार्थना पत्र दिए कोई सुनवाई नहीं हुई।कल उनका निधन हो गया जिस पर उनकी बेटी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना दुख जाहिर किया।

उस वीडियो को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया पेज से भी पोस्ट किया गया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल मृतक के गदियाना स्थित घर पहुंचा पीड़ित परिवार को ढांढस बांधते हुए जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने फोन से मृतक प्रीति की बेटी से फोन पर वार्ता करवाई जिस पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दुख साझा किया और कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी इस दुख की घड़ी में आपके परिवार के साथ खड़ी है इस सरकार में सर्वाधिक अत्याचार छोटे कर्मचारियों पर हो रहा है मैने तो प्रदेश में जहां जहां बीएलओ की मृत्यु हुई है हर घर गया हु मैने महसूस किया कि इस एसआईआर से कितनी परेशानी हुई कितनी मौतें हुई।

कांग्रेस पार्टी इस अत्याचार के खिलाफ पूरी मजबूती से खड़ी है।

शिष्टमंडल में ज़िला उपाध्यक्ष फुरकान अहमद कुरैशी,अनिल श्रीवास्तव,जिला महासचिव गौरव त्रिपाठी,एनएसयूआई उपाध्यक्ष प्रत्यूष मिश्रा शामिल रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129