प्रबंधकीय विकास कार्यक्रम का दूसरा दिन

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहाँपुर, स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय के वाणिज्य में चल रहे प्रबंधकीय विकास कार्यक्रम का दूसरे दिन में महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली से क्षेत्रीय अर्थशास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रुचि द्विवेदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए “नेता के रूप में स्वयं को समझना” विषय पर युवा उद्यमियों को आत्म-जागरूकता, नेतृत्व कौशल तथा संतुलित आत्मविश्वास के महत्व से अवगत कराया। अपने संबोधन में कहा कि आज का युवा केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोज़गार सृजनकर्ता बनने की क्षमता रखता है। इसके लिए आवश्यक है कि वह पहले स्वयं की क्षमताओं, रुचियों और सीमाओं को पहचाने। उन्होंने आत्म-जागरूकता को प्रभावी नेतृत्व का आधार बताते हुए कहा कि जो युवा अपनी सोच, भावनाओं और व्यवहार को समझता है, वही सही निर्णय लेने में सक्षम होता है।एक सफल उद्यमी केवल व्यवसाय चलाने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि एक प्रेरणादायक नेता होता है, जो अपनी टीम को साथ लेकर चलता है। आत्म-जागरूकता से व्यक्ति में सहानुभूति, धैर्य और सुनने की क्षमता विकसित होती है, जो किसी भी स्टार्टअप या उद्यम की सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक है। डॉ. द्विवेदी ने आत्मविश्वास और अति-आत्मविश्वास के अंतर को स्पष्ट करते हुए युवाओं को सावधान किया। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास व्यक्ति को आगे बढ़ाता है, नई चुनौतियाँ स्वीकार करने की शक्ति देता है, जबकि अति-आत्मविश्वास निर्णय क्षमता को प्रभावित कर सकता है और असफलता का कारण बन सकता है। एक सच्चा नेता अपनी टीम की राय सुनता है, गलतियों से सीखता है और निरंतर स्वयं को बेहतर बनाने का प्रयास करता है। इससे पूर्व वाणिज्य विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर बृज लाली चौबे ने डॉ द्विवेदी को पटका पहनाकर स्वगात सम्मान किया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129