मैनपुरी: पांच साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, पचास-पचास हजार का जुर्माना

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 23 जून, औंछा थाना क्षेत्र में वर्ष 2021 में एक किशोरी के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर मामले में अदालत ने अपना कड़ा फैसला सुनाया है। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) जहेंद्र पाल सिंह की अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही न्यायालय ने दोनों दोषियों पर कुल एक लाख रुपये (50-50 हजार रुपये) का आर्थिक जुर्माना भी लगाया है। सजा मुकर्रर होने के तुरंत बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर जिला जेल भेज दिया।

यह पूरा मामला जनवरी 2021 का है, जब औंछा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी अचानक लापता हो गई थी। परिजनों की खोजबीन के दौरान पता चला था कि एटा निवासी आकाश और स्थानीय निवासी गुड्डू उसे बहला-फुसलाकर दिल्ली ले गए हैं। पीड़िता की ओर से मिले फोन कॉल के सुराग पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और परिजनों ने उसे 25 जनवरी 2021 को दिल्ली के इंद्रापुरम क्षेत्र से बरामद किया था। इसके बाद पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष के सहायक शासकीय अधिवक्ता मनोज वर्मा और शैलेंद्री राजपूत ने प्रभावी पैरवी करते हुए पुख्ता साक्ष्य और पीड़िता के बयान दर्ज कराए, जिसमें उसने आकाश और गुड्डू पर सामूहिक दुष्कर्म का सीधा आरोप लगाया था। गवाहों और सबूतों के आधार पर अदालत ने दोनों को इस जघन्य अपराध का दोषी पाया। पांच साल तक चली कानूनी प्रक्रिया के बाद आखिरकार पीड़िता को न्याय मिला और दोषियों को उनके किए की सख्त सजा भुगतने के लिए जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129