बाल रामलीला की निकली भव्य शिव बारात, उमड़ पड़ा भक्तों का सैलाब

प्रभु बाजपेई सह संपादक

शाहाबाद/हरदोई। 53वें वर्ष प्रवेश कर चुकी नगर की सुप्रसिद्ध श्री बाल रामलीला नाट्य कला मंदिर चौक द्वारा आयोजित भव्य शिव बारात शोभायात्रा ने गुरुवार की रात नगर को भक्ति और उत्साह के रंग में रंग दिया। ढोल-नगाड़ों की थाप और बैंड बाजे की सुरीली धुन के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह मनमोहक शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। इस अलौकिक दृश्य की एक झलक पाने के लिए देर रात तक सड़कों और अट्टालिकाओं पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। शोभायात्रा में शामिल भगवान की भक्ति ‌में पागलों का नृत्य विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। शिव बारात शोभायात्रा का भव्य शुभारंभ नगरपालिका के निकट से हुआ, जहाँ मेला संरक्षक डॉ० मुरारी‌ लाल गुप्ता, एड० अतुल गुप्ता व कमेटी के पदाधिकारियों ने श्रद्धापूर्वक देवी देवताओं का पूजन अर्चन किया और यात्रा को आगे बढ़ने की अनुमति दी। गाजे-बाजे और भक्तिपूर्ण जयकारों के साथ शिव जी की बारात स्टेट बैंक, घासमंडी तिराहा होते हुए मेला अध्यक्ष के आवास के पास स्थित गुलाब बैंड चौराहा पहुंची। यहाँ संरक्षक मंडल के नलिन गुप्ता (डब्लू), राजेश चौधरी, सुमत अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने अपनी पूरी टीम के साथ शोभायात्रा में शामिल झांकियों का जोरदार स्वागत किया। फूलों की वर्षा कर और जलपान की व्यवस्था कर उन्होंने सभी का अभिनंदन किया। इसके बाद शोभायात्रा राष्ट्रपिता इंटर कॉलेज होते हुए अपने पूर्व-निर्धारित मार्ग, सदर बाजार, घंटाघर, चौक, बैंक ऑफ इंडिया, डाकघर से होते हुए कटरा, सरदारगंज पहुंची जहाँ पर इसका मंगलमय समापन हुआ।

 

इस भव्य शोभायात्रा में दर्जनों मनमोहक झांकियां शामिल थीं, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। भगवान शिव स्वयं नंदी बैल पर सवार होकर अपनी बारात का नेतृत्व कर रहे थे। वहीं रथ पर सूर्यदेव, ऐरावत हाथी पर इंद्रदेव, हिरन पर चंद्रदेव, कौए पर शनिदेव, महिष (भैंसे) पर यमराज, और कमल पर ब्रह्मा जी व विष्णु जी जैसे देवी-देवता अपने-अपने वाहनों पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दे रहे थे। इन सभी के साथ बारात में शामिल भगवान शिव के गणों की टोली का अद्भुत नृत्य आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। उनका अनोखा और मनमोहक प्रदर्शन देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध रह गया।

 

शिव बारात शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह जोरदार और उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। इस अलौकिक दृश्य को देखने के लिए महिलाओं, पुरुषों, बच्चों और बुजुर्गों की भारी भीड़ देर रात तक सड़कों पर जमी रही। सभी के चेहरे पर भक्ति और उमंग का भाव स्पष्ट दिखाई दे रहा था। इस पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मेला कमेटी के महामंत्री वासू वर्मा, राजीव गुप्ता, सत्यवीर शुक्ला, अनुज मिश्रा, देवेन्द्र गुप्ता, देवेश अवस्थी, अम्बरीश द्विवेदी, रामचन्द्र गुप्ता (गुड्डू), विशाल गुप्ता, रमेश सैनी, प्रांजुल गुप्ता, राहुल श्रीवास्तव, कुशल, मंगल, पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुए व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग कर रहे थे, जबकि कोतवाली पुलिस भी महिला व पुरुष पुलिस बल के साथ पूरी तरह मुस्तैद रहकर सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129