विरोध लगातार तीसरे दिन जारी, tet का काला कानून वापस हो -अमित पाण्डेय

मोहित गुप्ता स्टेट हेड

टोडरपुर। विरोध लगातार जारी है 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर tet की अनिवार्यता के विरोध मे आज लगातार तीसरे दिन शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। ज्ञात हो की टीचर फेडरेशन ऑफ़ इण्डिया के बैनर तले देश भर के शिक्षक संघ एकजुट है 22 तारीख़ को एक्स पर

काली पट्टी बांधकर tet का विरोध करते मंत्री रूपेश अवस्थी

 

हैश टैग अभियान चलाया गया जो पूरे दिन टॉप ट्रेंड पर रहा उसी के क्रम मे 23 तारीख़ से लगातार काली पट्टी बांधकर शिक्षक अपना कार्य विद्यालय मे कर रहे है। ब्लॉक अध्यक्ष अमित पाण्डेय ने बताया कि कल 26 फ़रवरी को जिलाध्यक्ष अक्षत पाण्डेय के नेतृत्व मे ब्लॉक से बड़ी संख्या मे शिक्षक बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर आयोजित धरने मे प्रतिभाग करेंगे अगर बात नहीं बनी तो राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा व राष्ट्रीय

Tet का विरोध करते प्राथमिक विद्यालय सेढ़ा के शिक्षक

कोषाध्यक्ष शिव शंकर पाण्डेय के नेतृत्व मे दिल्ली के रामलीला मैदान मे देश भर का शिक्षक अपने भविष्य की सुरक्षा के लिए इकट्ठा होगा।मंत्री रूपेश अवस्थी ने कहा कि यह समय संघर्ष का है इस समय एकजुटता आवश्यक है शिक्षकों का यह विरोध अभी स्कूल मे है कल bsa कार्यालय पर होगा, जिलाधिकारी कार्यालय पर होगा हम सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे ज़ब तक यह काला कानून वापस नहीं होगा।

P S Tiur chaugwa

 

उच्च प्राथमिक विद्यालय जसरथपुर मे प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री रूपेश अवस्थी के साथ अनिल वर्मा। कमपोजिट विद्यालय बीहट मे उदय प्रताप। कम्पोजिट विद्यालय कोठिला मे वीरेश मिश्रा, कुलदीप श्रीवास्तव। प्राथमिक विद्यालय त्यूर चौगवा मे कौशलेश, आशीष त्रिवेदी। प्राथमिक विद्यालय रायपुर मे दुर्गेश मिश्रा। प्राथमिक विद्यालय नगला मे हरि सिंह, पंकज सोनकर।उच्च प्राथमिक विद्यालय लोना मे घनश्याम, उच्च प्राथमिक विद्यालय सरायरानक मे मुसाब युसूफ, राधेश्याम सहित सभी विद्यालयों मे शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर शिक्षण किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129