सवारी अपने सामान की खुद जिम्मेदार : विधायक लक्ष्मण यादव

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

सतीश यादव को जवाब—घोड़ा दौड़ाने नहीं, जनता के लिए काम करने आया हूं 35 से अधिक बार विधानसभा में उठाई क्षेत्र की आवाज

 

रेवाड़ी। भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से शनिवार को रेवाड़ी स्थित लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) विश्रामगृह में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधायक लक्ष्मण यादव ने की। इसमें शहर के सभी वार्डों और बूथों पर संगठन विस्तार, केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा लाभार्थियों से सीधा संपर्क स्थापित करने की रणनीति पर चर्चा हुई।

विधायक लक्ष्मण यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचकर उन्हें सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र और प्रदेश सरकार ने समाज के हर वर्ग के हित में अनेक योजनाएं लागू की हैं, जिनका लाभ करोड़ों लोगों को मिला है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की व्यवस्थाओं को बदलने का काम किया है। आज युवाओं को बिना खर्ची और बिना पर्ची के सरकारी नौकरियां मिल रही हैं तथा भाई-भतीजावाद की राजनीति समाप्त हुई है। सरकार प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में समान विकास की नीति पर काम कर रही है। भाजपा “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के सिद्धांत पर आगे बढ़ते हुए विकास कार्यों को गति दे रही है।

बैठक में विधायक ने संगठनात्मक अनुशासन पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक और सामाजिक जीवन में जनता नेताओं व कार्यकर्ताओं का अनुसरण करती है, इसलिए सभी को अनुशासन के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है कि किसने क्या कार्य किया है और कौन क्या कह रहा है। राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप लगाना आम बात है, लेकिन अंतिम निर्णय जनता ही करती है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर दीपिका यादव द्वारा जिला प्रमुख पर लगाए गए आरोपों को लेकर पूछे गए सवाल पर विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि “सवारी अपने सामान की स्वयं जिम्मेदार होती है।” उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में हर व्यक्ति को अपने आचरण और छवि का स्वयं ध्यान रखना चाहिए।

पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने कहा था कि लक्ष्मण यादव को घोड़ा दौड़ाना नहीं आता, विधायक ने कहा कि वह व्यवस्था और नियमों के अनुसार राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा, “मैं घोड़ा दौड़ाने नहीं, जनता के लिए काम करने आया हूं। मैं पीछे छोड़कर आगे दौड़ने की राजनीति में विश्वास नहीं करता। मैं जमीन से जुड़ा व्यक्ति हूं और धरातल पर रहकर जनता के बीच कार्य कर रहा हूं।”

विधायक ने कहा कि सभी संवैधानिक संस्थाओं का अपना-अपना कार्यक्षेत्र है और उसी व्यवस्था के अनुसार काम होना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि विधायक बनने के बाद वह 35 से अधिक बार विधानसभा में क्षेत्र की समस्याओं और जनता की आवाज को मजबूती से उठा चुके हैं। क्षेत्र के विकास से जुड़ी योजनाएं अब धीरे-धीरे धरातल पर उतर रही हैं और उनके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं।

बैठक में एसआईआर रेवाड़ी संयोजक सत्यदेव यादव, दीपिका मंगला, सोमदत्त, रत्नेश बंसल, अजय कांटीवाल, डॉ. कविता गुप्ता, सुनील ग्रोवर, यशवंत भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के माध्यम से भाजपा ने आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावी तैयारियों को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का संदेश दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129