विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2026

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

एसआईआर को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

 

हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह सदस्यों को दी जानकारी

 

रेवाड़ी। अतिरिक्त उपायुक्त राहुल मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एचएसआरएलएम) के अंतर्गत जिला में स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) सदस्यों के बीच एसआईआर- 2026 (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-2026) के संबंध में कालका, राजगढ़, दुल्हेडा खुर्द व सुथना आदि गांवों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं एवं समुदाय के सदस्यों को मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया, मतदाता पंजीकरण तथा लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।

 

कार्यक्रम में उपस्थित एसएचजी सदस्यों को एसआईआर-2026 के महत्व, पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने, त्रुटियों के सुधार तथा नए मतदाताओं के पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को बताया गया कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अत्यंत आवश्यक है।

 

इस अवसर पर अधिकारियों ने एसआईआर सदस्यों से अपने-अपने गांवों में जागरूकता फैलाने तथा अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। सदस्यों ने भी अपने परिवारों एवं समुदाय में मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया गया तथा मतदाता सूची से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

 

एचएसआरएलएम अधिकारियों ने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने का एक सशक्त माध्यम है और एसआईआर-2026 अभियान की सफलता में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। ‘सशक्त महिला, सशक्त मतदाता – लोकतंत्र की मजबूती का आधार’ के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129