शहीद देश की अमूल्य धरोहर, प्रेरणादायक है शहीदों का जीवन : डीसी

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

डीसी अभिषेक मीणा ने विजय दिवस पर किया शहीदों का भावपूर्ण स्मरण

 

रेवाडी। विजय दिवस के अवसर पर जिला सैनिक बोर्ड के अध्यक्ष एवं डीसी अभिषेक मीणा ने भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को नमन करते हुए 1971 के युद्ध में राष्ट्र रक्षा हेतु सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों की शहादत को सलाम किया और जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की। डीसी ने मंगलवार को बावल रोड स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों का स्मरण करते हुए उनके त्याग को नमन किया।

डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि आज का दिन भारतीय सेना की अतुलनीय उपलब्धि को पूरा देश विजय दिवस के रूप में मना रहा है। यह ऐतिहासिक दिन हमारी सेना के शौर्य की गाथा को स्वर्ण अक्षरों में अंकित करता है। उन्होंने कहा कि शहीद देश की अमूल्य धरोहर होते हैं। शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता और उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि देश के वीर सैनिक और जवान हमारे सुरक्षा कवच हैं। वे जब अपनी जान जोखिम में डालकर देश की सीमाओं की कड़ी पहरेदारी करते हैं तब जाकर हम अपने घरों में चैन व सुख की नींद सोते हैं।

डीसी ने कहा कि यह गौरव की बात है कि हरियाणा प्रदेश वीरों की भूमि है और देश की रक्षा में तैनात सैनिकों में रेवाड़ी जिले की उल्लेखनीय भागीदारी है। उन्होंने कहा कि देश के अमर शहीदों ने हमारे लिए जो बलिदान दिया है हम उनके सदैव ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि सैन्य इतिहास में आज के दिन को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है ताकि देश की युवा पीढ़ी को अपने गौरवमयी इतिहास का ज्ञान बेहतर ढंग से कराया जा सके। उन्होंने देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों व पूर्व सैनिकों को सलाम और शहीदों को कोटि-कोटि नमन करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से सैनिकों व पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया है जिसका लाभ उन्हें मिल रहा है। देश की आन-बान-शान के लिए सीमाओं पर तैनात हमारे रणबांकुरों की बदौलत आज हम सुरक्षित हैं। देश की जल-थल-वायु सेना हर परिस्थिति से निपटने के लिए और भारत देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने के लिए सजग प्रहरी के रूप में अपना योगदान दे रही हैं।

इस अवसर पर जिला सैनिक बोर्ड की ओर से इंडियन नेवी सूबेदार जयभगवान सिंह, सूबेदार अनिल सिंह, सीपीओ उमेश कुमार, सूबेदार नरेश कुमार, राजकिशन, रजनीश कुमार सहित अन्य कर्मचारियों ने भी पुष्प चक्र अर्पित कर वीर शहीदों की शहादत को नमन किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129