12 वर्षों की विकास यात्रा का प्रदर्शन, विधायक लक्ष्मण यादव ने किया उद्घाटन

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा द्वारा मंगलवार को लघु सचिवालय में प्रदर्शनी लगाई गई। 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के तहत लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारंभ रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने किया। उनके यहां पहुंचने पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। 

 

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी ली और विभाग द्वारा इस प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के कार्य की सराहना की। इसके साथ-साथ विधायक ने सभागार में आयोजित जन कल्याण शिविर की अध्यक्षता करते हुए विभागों के अधिकारियों को आवश्यक-दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ को आमजन तक पहुंचाने में प्रशासन एवं विभागीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधी सरकार की जो भी योजनाएं है उनका लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिले उसके लिए पुरी तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए।

 

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 12 साल का कार्यकाल देश के स्वर्णिम कार्यकाल रहा है। विकसित भारत-2047 के विजन के साथ भारत आगे बढ़ रहा हैं। देश में आज हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। देश आर्थिक, सुरक्षा के साथ आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में सबका साथ, सबका समान और सबका विश्वास से चारों ओर विकास हो रहा है। रेवाड़ी में भी विकास की कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। रेवाड़ी में 22वें एम्स के निर्माण से जिला को नई पहचान मिली है। वहीं जिला आज चार नेशनल हाईवे से जुड़ा है और बाईपास का निर्माण होने से वाहन चालकों को सुविधा मिल रही है।

 

*विभिन्न विभागों द्वारा लगाई स्टॉल का किया अवलोकन*

विधायक ने जनकल्याण शिविर के तहत विभिन्न विभागों द्वारा लागई गई स्टॉल का अवलोकन भी किया। उन्होंने कहा कि इन स्टॉल का मुख्य उद्देश्य आमजन को विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जनकल्याण शिविर में स्टॉल लगाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में आमजन को जागरूक किया जाए। साथ ही पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाकर लाभान्वित किया जाए।

 

*चित्रकला के विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित*

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों के तहत लघु सचिवालय में स्कूली विद्यार्थियों के लिए विकसित भारत-2047 विजन पर चित्रकला प्रतियोगिता भी करवाई गई। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

 

*जनकल्याण शिविर का लाभ उठाएं आमजन*

डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिला व उपमंडल स्तर पर 18 जून तक जनकल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे है जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। जनकल्याण शिविर में आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान आईडी, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, दिव्यांगजन सहायता, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास विभाग अपने-अपने स्टॉल लगाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ पंजीकरण भी किया जा रहा है। इस अवसर पर एसडीएम सुरेश कुमार, सीटीएम जितेंद्र कुमार, डीईईओ प्रदीप दहिया व बीडीपीओ शुभम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129