विश्व तंबाकू निषेध दिवस: मैनपुरी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, लोगों ने ली धूम्रपान न करने की शपथ

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 30 मई, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय मैनपुरी के तत्वावधान में शनिवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय सहित जनपद के सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जागरूकता और काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने तंबाकू व धूम्रपान न करने की सामूहिक शपथ ली और सीएमओ कार्यालय में एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इस अवसर पर डॉ. गुप्ता ने तंबाकू से होने वाले सिर, गर्दन और फेफड़ों के कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति सचेत किया और अप्रत्यक्ष धूम्रपान (पैसिव स्मोकिंग) को बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक बताया।

कार्यक्रम में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह और जिला सलाहकार अभय कुमार सिंह ने कोटपा अधिनियम-2003 की जानकारी देते हुए बताया कि नशा केवल कैंसर या टीबी ही नहीं, बल्कि हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसी गैर संचारी बीमारियों का भी मुख्य रिस्क फैक्टर है। जिला चिकित्सालय के तंबाकू रोकथाम केंद्र पर परामर्श के साथ-साथ निकोटेक्स का निःशुल्क वितरण भी किया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र कुमार द्वारा शुरू किए गए स्वास्थ्य शिविर में 151 मरीजों का उपचार किया गया, जिसमें तंबाकू सेल, मानसिक रोग, रक्तचाप और मधुमेह की जांच व उपचार शामिल रहा।

जनपद मैनपुरी में पिछले एक वर्ष (1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026) के भीतर तंबाकू उन्मूलन केंद्र पर कुल 13,625 तंबाकू उपयोगकर्ता आए, जिनमें से 12,396 लोगों की काउंसलिंग की गई और 9,625 लोगों को निकोटेक्स वितरित की गई। इसके अलावा, नियमों का उल्लंघन करने वाले 64 व्यक्तियों से 6,420 रुपये का जुर्माना वसूला गया तथा वर्षभर में 106 जागरूकता कार्यक्रम और 52 केंद्रीय समूह चर्चाएं आयोजित की गईं। इस कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार वर्मा सहित भारी संख्या में स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने युवाओं से तंबाकू रहित सकारात्मक जीवन शैली अपनाने की अपील की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129