लब जेहाद- पहचान छिपाकर युवती का वर्षों तक शोषण, प्रताड़ना से परेशान होकर दो बार आत्महत्या का प्रयास

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र की एक युवती ने एक युवक पर पहचान छिपाकर दोस्ती करने, वर्षों तक शारीरिक शोषण करने, धर्म परिवर्तन कर निकाह का दबाव बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि लगातार

प्रताड़ना से परेशान होकर उसने दो बार आत्महत्या का प्रयास भी किया, लेकिन उसकी जान बच गई।

 

युवती के अनुसार, कई वर्ष पहले एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात एक युवक से हुई थी, जिसने अपना नाम आरव बताया था। बाद में उसे पता चला कि उसका वास्तविक नाम अतीक है।

आरोप है कि युवक ने दोस्ती के बाद उसकी फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी दी और इसी आधार पर लंबे समय तक उसका शोषण करता रहा।

 

पीड़िता का आरोप है कि उस पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और

जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। युवती का कहना है कि मानसिक तनाव और सामाजिक बदनामी के डर से उसने दो बार आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन परिजनों की सतर्कता से उसकी जान बच गई।

 

शिकायत में अतीक के भाई आसिफ पर भी धमकी देने और जबरन संबंध बनाने का आरोप लगाया गया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। मामले की जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

बाइट -इशिका सिंह, क्षेत्राधिकार तिलहर शाहजहांपुर

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129