विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने नववर्ष पर नागरिकों को दी शुभकामनाएं

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

कहा, सहयोग, विश्वास और सहभागिता से रेवाड़ी में विकास कार्यों को मिली गतिरेवाड़ी। नववर्ष के आगमन पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने रेवाड़ी वासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए मंगल जीवन की कामना की। विधायक ने कहा कि नववर्ष 2026 सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और उन्नति लेकर आए और यह वर्ष विकास, सद्भाव और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक बने।

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि बीता वर्ष अनेक चुनौतियों के साथ-साथ उपलब्धियों का साक्षी रहा है। नागरिकों के सहयोग, विश्वास और सहभागिता से रेवाड़ी में विकास कार्यों को गति मिली है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक़, पेयजल, बिजली सहित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। नववर्ष में इन विकास कार्यों को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।  विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की देश और प्रदेश के लिए जनहितैषी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे, यह उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे नववर्ष में सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहकर हम राष्ट्र विकास में अपना दें। उन्होंने कामना करते हुए कहा कि यह वर्ष शांति, प्रगति और खुशहाली से परिपूर्ण होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129