हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया कल सुनेंगी शिकायतें

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

दो दिवसीय दौरे के दौरान आयोग की चेयरपर्सन शिकायतों की सुनवाई के साथ वन स्टॉप सेंटर, जिला जेल व महिला थाना का करेंगी निरीक्षणरेवाड़ी। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया 05 जनवरी, 2026 को जिला रेवाड़ी में शिकायतों की सुनवाई करेंगी। प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि चेयरपर्सन रेनू भाटिया सोमवार, 05 जनवरी, 2026 दोपहर 12 बजे लघु सचिवालय सभागार रेवाड़ी में शिकायतों की सुनवाई करेंगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुनवाई के दौरान उपस्थित रहने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा चेयरपर्सन 5 जनवरी को ही सायं साढ़े चार बजे पर लोक निर्माण विश्राम गृह में जिला परिषद के चेयरमैन व सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी। इसी दिन सायं 5 बजकर 30 मिनट पर रेवाड़ी जिम का दौरा भी करेंगी।प्रवक्ता ने बताया कि चेयरपर्सन रेनू भाटिया 06 जनवरी को प्रात: 11 बजे वन स्टॉप सेंटर कर दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी। दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर जिला जेल तथा दोपहर 3 बजे महिला थाना रेवाड़ी का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लेंगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129