एसडीएम सुरेश कुमार ने समाधान शिविर में सुनी नागरिकों की शिकायतें

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

Pरेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में गुरुवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार ने सीटीएम जितेन्द्र कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ नागरिकों की शिकायतें सुनी और शिकायतों का निदान करते हुए लोगों को राहत पहुंचाई।

 

गुरुवार को आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतों की सुनवाई करते हुए एसडीएम सुरेश कुमार ने सेक्टर-4 स्थित ग्रीन बेल्ट में पशु बांधने की शिकायत पर एसडीएम ने एचएसवीपी के अधिकारियों को जांच करते हुए अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र में नाम दजऱ् कराने, पेंशन, जमीनी विवाद, अवैध कब्जे, बिजली, पानी, रास्ते पक्का करवाने जैसी शिकायतें सामने आई जिनका एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार की ओर से लगाए जा रहे समाधान शिविर आमजन की शिकायतों के समाधान के लिए सशक्त माध्यम बन रहे हैं जिसमें कोई भी नागरिक अपनी शिकायतें देकर समाधान करवा सकता है। हरियाणा सरकार द्वारा एक छत के नीचे नागरिकों की शिकायतों के यथाशीघ्र निपटारे के उद्देश्य से समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविर में आई शिकायतों का तत्परता से समाधान सुनिश्चित करें। समाधान शिविर में आई अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निदान किया गया।

 

गौरतलब है कि प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को सुबह 10 से 12 बजे तक हर नागरिक की हर शिकायत के निदान के उद्देश्य से ही समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिला मुख्यालय सहित उपमंडल स्तर पर कोसली व बावल में भी प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर लगाकर आमजन की शिकायतों की सुनवाई करते हुए प्रभावी रूप से समाधान सुनिश्चित किया जाता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129