जमीनी विवाद में भतीजों ने चाचा की गोली मारकर की हत्या

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शाहजहांपुर में जमीनी विवाद में भतीजों ने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। चाचा एक भतीजे के साथ शिव रात्रि पर जलाभिषेक करने मंदिर जा रहे थे। तभी अन्य भतीजों ने थार और स्कॉर्पियो से पीछा किया। दोनों गाड़ियां आगे पीछे लगाकर चाचा की कार में जमकर टक्कर मारीं।

 

 

इस बीच गाड़ी गड्ढे में चली गई, तो चाचा को गाड़ी से खींचकर बाहर निकाला और गोली मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। चाचा की कार में सवार अन्य 5 लोग घायल हैं। सूचना पर एसपी राजेश द्विवेदी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामला थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र का है।

 

मृतक की पहचान खमरिया गांव निवासी वीरेश सिंह (50) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वीरेश सिंह का अपने भतीजों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। परिजनों के अनुसार, वीरेश सिंह अपने एक भतीजे के साथ कार से गोगेपुर स्थित शिव मंदिर में जल चढ़ाने के लिए निकले थे। तभी गांव के कुछ परिचित मिल गए, तो उनको भी कार में बैठा लिया।

 

इसी दौरान वीरेश के अन्य भतीजों ने थार और स्कार्पियो से वीरेश का पीछा किया। हमलावरों ने वीरेश की कार को घेर लिया। पहले कार में टक्कर मारी तो वीरेश की कार रोड किनारे गड्ढे में चली गई। इसके बाद भी वीरेश की कार में टक्कर मारते रहे।

 

जब कार सवार भागे तो उन्होंने वीरेश को कार से खींचकर गोली मार दी। कार सवार लोगों से मारपीट भी की। मारपीट और टक्कर से वीरेश के साथ कार में सवार 5 लोग घायल हुए हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129