घरेलू विवाद में नहर में कूदे युवक को यूपी 112 की टीम ने रेस्क्यू कर दी नई जिंदगी, सीपीआर देकर बचाई जान

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 19 मई, जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सिंहपुर नहर पुल के पास घरेलू कलह से तंग आकर एक युवक ने नहर में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही यूपी 112 की पीआरवी संख्या 8667 तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों, थाना पुलिस व फायर सर्विस टीम के सहयोग से एक सघन रेस्क्यू अभियान शुरू किया। नहर का जलस्तर अधिक और बहाव तेज होने के बावजूद पीआरवी कर्मियों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

नहर से निकाले जाने के समय युवक की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई थी और उसकी सांसें थमने की कगार पर थीं। इस पर पीआरवी कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल युवक को सीपीआर देना शुरू किया, जिसके फलस्वरूप उसकी सांसें पुनः सामान्य हो सकीं। पुलिस की इस त्वरित और जीवन रक्षक कार्रवाई के बाद युवक को आवश्यक चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई और उसके परिजनों को सूचित किया गया। यूपी 112 की इस मानवीय और बहादुरी भरी कार्रवाई की स्थानीय नागरिकों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129