समाजसेवी वरिष्ठ सर्जन डॉ. के.पी. गुप्ता ने पेश की मानवता की मिसाल,किशोर का पैर कटने से बचाया

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

एडीएम अरविंद कुमार ने बेहतर उपचार हेतु कराया था मेडिकल कॉलेज में भर्ती, जहां चिकित्सकों ने पैर काटने की जताई थी आशंका

 

शाहजहांपुर। जिले के थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के निवासी 15 वर्षीय राहुल पुत्र स्वर्गीय कुंवर पाल, के दाएं पैर में 3 माह पूर्व दीवार गिरने से गंभीर रूप से घायल और अच्छा इलाज ना मिलने के कारण संक्रमण हो गया था। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार और माता पिता के ना होने के कारण परिजन मदद की तलाश में अपर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। बच्चे की स्थिति देखकर अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार ने तत्काल उसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर भेजा और समुचित इलाज के निर्देश दिए थे।

 

परिजनों के अनुसार मेडिकल कॉलेज में दो दिन तक उपचार के बाद चिकित्सकों ने संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए पैर काटने की संभावना जताई, जिसके बाद परिवार निराश होकर बच्चे को घर ले आये।

इसी दौरान पत्रकार अभिषेक चौहान के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से मामले की जानकारी जनपद के वरिष्ठ सर्जन अर्नव अस्पताल के स्वमी जलालाबाद विधानसभा से प्रत्याशी डॉ. केपी गुप्ता को हुई। उन्होंने तुरंत परिवार से संपर्क कर राहुल को अपने अस्पताल में भर्ती कराया और 23 जून 2026 से उसका उपचार शुरू किया।

लगातार उपचार और देखभाल के बाद राहुल की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। वर्तमान में वह अपने पैर के सहारे चल-फिर रहा है तथा संक्रमण काफी हद तक नियंत्रित हो चुका है। डॉ. के.पी. गुप्ता ने बताया कि घाव लगभग आधे से अधिक भर चुका है और शेष उपचार पूरा होने के बाद आवश्यक प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी, जिससे बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हो सके।

 

डॉ. केपी गुप्ता द्वारा निःशुल्क सेवा भाव से किए जा रहे इस उपचार की सराहना परिजन व ग्रामीण कर रहे हैं । लोगों का कहना है कि उन्होंने मानवता और शल्य-चिकित्सकीय सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। जिसके कारण पैर कटने से बच गया और राहुल को नया जीवन मिला। राहुल को नया जीवन देने वाले धरती के भगवान कह जाने वाले डॉ.के.पी.गुप्ता ने सारा श्रेय ADM अरविन्द कुमार और मीडिया कर्मी को दे दिया। उनका कहना है कि उन्ही के माध्यम से खबर उन तक पहुँची और राहुल की सेवा करने का मौक़ा मिला। फिलहाल डॉ केपी के इस मानवीय कार्य की सराहना पूरे जिले जोरो शोरो से हो रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129