सपा ने नेता विरोधी दल लाल बिहारी यादव पहुँचे शाहजहांपुर,समन्वय सम्मेलन में हुए शामिल

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शिक्षक एमएलसी चुनाव के सपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील की

 

लाल बिहारी यादव ने सत्तापक्ष को विभिन्न मुद्दों पर किया घेरने का किया

 

शाहजहांपुर। सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बरेली मुरादाबाद शिक्षक चुनाव 2026 समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हाजी मोहम्मद दानिश अख्तर के समर्थन में पार्टी कार्यकर्ताओं,शिक्षकों, प्रबंधकों का समन्वय सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के नेता विरोधी दल उत्तर प्रदेश विधान परिषद लाल बिहारी यादव लखनऊ से आज शाहजहांपुर महानगर के सुभाष नगर बंधन मैरिज लॉन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ मे पूर्व मंत्री मोहम्मद अनीस अहमद खान उर्फ फूल बाबू विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंच कर पार्टी के नेताओं व पदाधिकारीयों एवं विधानसभा अध्यक्षों,और प्रबंधको व शिक्षकों और पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।अतिथियों का सपा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं व पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने बुके देकर व फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया और सपा के महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल ने उनको अंग वस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।इस मौके पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद समाजवादी पार्टी के नेता विरोधी दल लाल बिहारी यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार वित्तविहीन शिक्षकों व शिक्षकों, मदरसों के शिक्षकों और सहायता प्राप्त शिक्षकों का लगातार उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाला शिक्षक

एमएलसी का चुनाव 2027 में सपा की सरकार बनाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए बड़ा आगाज है उन्होंने कहा कि शिक्षक का समाज व राष्ट्र के निर्माण में बहुत बड़ा योगदान होता है उन्होंने कहा यह चुनाव मुद्दों पर होने जा रहा है उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने वित्तविहीन

शिक्षकों के मानदेय पर रोक लगा दी है जबकि सपा सरकार में अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्री काल में वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय देने का काम किया था उन्होंने कहा 2027 के विधानसभा के चुनाव के बाद जब उत्तर प्रदेश में सपा और

PDA की सरकार बनेगी तो अखिलेश यादव मुख्यमंत्री की शपथ लेते ही सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की पुरानी पेंशन को बहाल करेंगे और वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय देने का काम करेंगे। धारा 21 को पुन: बहाल करेंगे और मदरसों के शिक्षकों का उत्पीड़न भी बंद किया जाएगा। उन्होंने कहा जिन विद्यालयों में अभी शिक्षकों के वोट नहीं बन सके है पार्टी के सभी लोग विद्यालयों पर पहुंचकर शिक्षकों से मुलाकात कर जल्द से जल्द वोटो को बनवा लें। जिससे बरेली मुरादाबाद शिक्षक चुनाव 2026 समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर की ऐतिहासिक जीत हो सके।

 

##इस मौके पर पूर्व मंत्री मोहम्मद अनीस अहमद खान उर्फ फूल बाबू ने कहा कि पार्टी नेताओं व पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं को कमिटियां बनाकर विद्यालयों में पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी को जीताने व वोट बढ़ाने के लिए लगातार संपर्क बनाए रखें क्योंकि यह शिक्षक एमएलसी के चुनाव सेमीफाइनल है जो 2027 में सपा की सरकार बनाने के लिए भाजपा के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा।

 

##बरेली मुरादाबाद शिक्षक चुनाव 2026 समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर ने कहा कि यदि आगामी शिक्षक एमएलसी के चुनाव में शिक्षकों व स्कूल के प्रबंधकों और पार्टी के नेताओं व पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं की मदद से मेरी जीत होती है तो मैं सभी के लिए विधान परिषद में अधिकार दिलाने के लिए उनकी आवाज को बुलंद करने का काम करूंगा और सभी के बीच खरा उतरने का काम करूंगा।

 

##अंत में सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने आए हुए सभी नेताओं व पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं और स्कूल के प्रबंधकों व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

 

##इस मौके पर मीटिंग में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजेश यादव,पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, पूर्व एमएलसी कुंवर जयेश प्रसाद, पूर्व एमएलसी अमित यादव उर्फ़ रिंकू, सपा नेता अनवर अली खान, सपा जिला महासचिव रंणजय सिंह यादव,सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद,पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ज्योत्सना कश्यप,सपा नेता दोदराम वर्मा, महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव गायत्री वर्मा, सपा शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलेश यादव, सपा शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव अशोक यादव आदि ने विचार व्यक्त किया।

 

##कार्यक्रम सपा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य नीरज मिश्रा, सपा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य रामवीर सिंह सोमवंशी, सपा शिक्षक नेता श्याम लाल यादव,सपा नेता जितेंद्र प्रसाद गौतम,सपा नेता लखन प्रताप सिंह, सपा नेता अरविंद पाल,नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्लाह सिद्दीकी जलालाबाद विधानसभा अध्यक्ष सूरजपाल सिंह यादव,पुवाया विधानसभा अध्यक्ष डॉ जितेंद्र वर्मा, ददरौल विधानसभा अध्यक्ष मुनेंद्र पाल सिंह यादव, सपा जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा, सपा जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार पाल,सपा जिला उपाध्यक्ष जिवेन्द्र कुमार बाजपेई, सपा जिला उपाध्यक्ष ओंकार सिंह, शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष विनोद यादव,सपा नेता सरदार राजवीर सिंह बाढ़, सपा के युवा नेता आकाश वर्मा,सपा अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष हफीज अंसारी, सपा युवज़न सभा के प्रदेश सचिव पार्थ यादव, सपा नेत्री शारदा राज पासी, मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष मनोज यादव,सपा छात्र सभा के जिला अध्यक्ष प्रसून कुमार कनौजिया,सपा लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष उत्पल यादव,सपा युवजन सभा के जिला अध्यक्ष आकाश यादव, सपा जिला सचिव मोहम्मद फैसल,सपा जिला सचिव संतोष कुमार पाल, सर्वेश राठौर, सपा महिला सभा की जिला उपाध्यक्ष नीलम, सपा महिला सभा की महानगर अध्यक्ष जफरीन, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव नाजिम फारुकी, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विनोद वर्मा, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोनू कुरैशी,शाहाब खान, उजैर खान, अमन खान, मों. ज़की,अब्दुल समद, फैजान खान,फरमान खान, सपा के युवा नेता गुफरान खान, धनंजय यादव, राजेश सिंह,सैयद शकील मियां, अरशद खान, असलम खान, अली हुसैन, सरताज अली इदरीसी, सौमित्र यादव, सलीम खान,अखिलेश यादव, पी.एल गौतम, तय्यब खान, धर्मवीर यादव,इमरान खान, फराज़ इदरीसी, यश मौर्य,श्लोक मौर्य, सपा जिला अध्यक्ष के प्रतिनिधि शाहनवाज आदि मौजूद रहे।

इस मौके पर मीटिंग का संचालन पूर्व जिला महासचिव रामसागर यादव ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129