अलाइका टेलीकॉम’ का भव्य उद्घाटन, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सचिन बाथम ने दीं शुभकामनाएं

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। निगोही रोड स्थित नवज्योति हॉस्पिटल के पास सोमवार को ‘अलाइका टेलीकॉम’ (Alaika Telecom) प्रतिष्ठान का भव्य उद्घाटन* कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह नई फर्म शीबू और अरुण चौधरी की साझा पार्टनरशिप में शुरू की गई है। जिसके शुभारंभ पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग और व्यापारी शामिल हुए।

 

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल कार्यक्रम में पहुंचा। व्यापारियों ने प्रतिष्ठान के स्वामियों, शीबू और अरुण चौधरी, को बुके भेंट कर और मिठाई खिलाकर नए कार्य की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस दौरान मुख्य अतिथि सचिन बाथम ने कहा कि नए प्रतिष्ठानों के खुलने से न केवल स्थानीय स्तर पर व्यापार को बढ़ावा मिलता है, बल्कि आम जनता को भी बेहतर सेवाएं और सुविधाएं मिलती हैं। उन्होंने दोनों युवा व्यवसायियों की सराहना करते हुए व्यापार मंडल की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य व्यापारियों जिनमें अखिल मिश्रा अध्यक्ष कपड़ा एसोसिएशन, इकबाल खान अध्यक्ष पचराहा ईकाई, तनवीर आलम अध्यक्ष निगोही रोड, अशोक गुप्ता वरिष्ठ संगठन मंत्री, शानू, लाला भाई, सलमान, ऋषभ, रवि, आदिल आदि ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उद्घाटन के मौके पर प्रतिष्ठान के स्वामियों ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129