132जलालाबाद में बदलाव की आहट: अपूर्वा ठाकुर के समर्थन में बढ़ता जनसैलाब”

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

“बीमारी के बावजूद जनसंपर्क तेज, महिलाओं और बुजुर्गों का मिल रहा भरपूर आशीर्वाद”

 

शाहजहांपुर। जनपद की 132 जलालाबाद विधानसभा में सियासी हलचल अब तेज होती जा रही है। भाजपा नेत्री और समाजसेवी अपूर्वा ठाकुर लगातार गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान को धार दे रही हैं। जनता के बीच उनकी सक्रियता और संघर्ष की चर्चा अब हर गली-मोहल्ले में होने लगी है।

जलालाबाद में क्षेत्र के आसपास के क्षेत्रों में आज अपूर्वा ठाकुर का जनसंपर्क अभियान खासा प्रभावशाली नजर आया।

 

बड़े मंगलवार को स्थानीय सभासद ने उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया और 2027 के चुनाव को लेकर रणनीति बनाई और उस पर चर्चा भी की गई।

 

इस दौरान गांधीनगर निवासी आकाश गुप्ता, उनकी पत्नी मोनिका गुप्ता, अर्जित गुप्ता, सोनू और राधा रानी गारमेंट्स सहित कई स्थानीय लोगों ने अपूर्वा ठाकुर को खुला समर्थन दिया। लोगों का कहना है कि इस बार जलालाबाद की जनता बदलाव चाहती है और अपूर्वा ठाकुर को एक मजबूत विकल्प के रूप में देख रही है।

 

आपको बता दे कि आज बड़े मंगलवार को उनके जनसंपर्क की सबसे खास बात यह रही कि अपूर्वा ठाकुर आज स्वास्थ्य ठीक न होने के बावजूद भी ऐसे जनसंपर्क में जुटी रही जैसे मानो कल ही चुनाव है। उनका यह जज्बा लोगों को काफी प्रभावित कर रहा है।

 

उनको लेकर महिलाओं में भी इस बार खास उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में महिलाएं उनके समर्थन में सामने आ रही हैं और उन्हें अपना आशीर्वाद दे रही हैं। वहीं, बुजुर्गों का भी उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है।

 

अपूर्वा ठाकुर ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हुए कहा कि

“जनता का प्यार और समर्थन ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। जिस तरह 2027 में बदलाव की लहर चल रही है उसी तरह अब 2027 में जलालाबाद में एक नया इतिहास बनने जा रहा है

132 जलालाबाद विधानसभा में अपूर्वा ठाकुर की सक्रियता और जनता का बढ़ता समर्थन आने वाले चुनाव में बड़े बदलाव के संकेत दे रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129