कटरा नगर पंचायत उपचुनाव में धांधली के आरोप, पोलिंग बूथ पर सपा प्रत्याशी की हुई नोकझोंक।

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। नगर पंचायत कटरा में चल रहे नगर पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव के बीच सियासी माहौल गरमा गया है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भारत पटेल ने प्रशासन पर चुनाव में धांधली करवाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

भारत पटेल का कहना है कि मतदान प्रक्रिया के दौरान निष्पक्षता नहीं बरती जा रही है और प्रशासनिक स्तर पर पक्षपात किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर

मतदाताओं को प्रभावित करने और मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आई हैं।

इसी बीच एक पोलिंग बूथ पर सपा प्रत्याशी की पुलिस प्रशासन से नोकझोंक भी हो गई, जिससे

मौके पर कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया। हालांकि मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को संभाल लिया और मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से जारी रखा गया।

सपा प्रत्याशी ने मामले को गंभीर बताते हुए चुनाव आयोग से हस्तक्षेप की मांग की है और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए कटरा नगर पंचायत में पुनः मतदान (रिपोल) कराने की मांग उठाई है।

वहीं, प्रशासन की ओर से इन आरोपों पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। उपचुनाव के बीच लगे इन आरोपों से चुनावी माहौल और अधिक गरमा गया है।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129