रायबरेली पुलिस को बड़ी सफलता

शुभम तिवारी संवाददाता रायबरेली

 

जनपद रायबरेली के थाना सरेनी क्षेत्र अंतर्गत हुई हत्या की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई दिनांक 30 जनवरी 2026 को की गई।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 14 जनवरी 2026 को थाना सरेनी क्षेत्र के ग्राम पासिन का पुरवा मजरे बंडई में खेत के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। मृतक की पहचान संजय कुमार निवासी ग्राम पासिन का पुरवा के रूप में हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस व फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।

मृतक की पत्नी बदनी सोनाक्षी उर्फ इंद्रेश द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना सरेनी पर मु0अ0सं0-16/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत किया गया।

पुलिस जांच व गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना सरेनी एवं एसओजी/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए घटना का खुलासा किया।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दो अभियुक्तों को नहर पुलिया बंडई के पास से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी अजीत उर्फ गद्दू ने बताया कि उस पर अपनी बहन की शादी और अन्य कारणों से काफी कर्ज हो गया था। उसने अपने चाचा संजय के नाम से फाइनेंस पर एक ब्रेजा कार ली थी, जिसकी किस्तें वह जमा नहीं कर पा रहा था।

बीमा व अन्य धनराशि पाने के लालच में अजीत ने अपने साथी सूरज उर्फ डन्नू के साथ मिलकर संजय की हत्या की योजना बनाई। दिनांक 13 जनवरी 2026 की रात दोनों ने संजय को शराब पिलाई और खेत में ले जाकर रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने के लिए मृतक के चेहरे व कपड़ों पर मिट्टी डाल दी गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम

अजीत उर्फ गद्दू, पुत्र रामकुमार, निवासी पासिन का पुरवा मजरे बंडई, थाना सरेनी, रायबरेली

सूरज उर्फ डन्नू, पुत्र रामचन्द्र उर्फ महंगू, निवासी पासिन का पुरवा मजरे बंडई, थाना सरेनी, रायबरेली

पुलिस का बयान

रायबरेली पुलिस ने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129