शाहजहांपुर की पावन धरा पर सामूहिक ध्यान से जाग्रत हुई चेतना की ऊर्ध्व यात्रा

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

श्री राम चन्द्र मिशन आश्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब

देश विदेश हजारों अभ्यासियों ने ध्यान साधना कर की विश्व कल्याण की कामना

शाहजहांपुर। श्री राम चन्द्र मिशन के अध्यक्ष एवं हार्टफुलनेस मेडीटेशन के वैश्विक मार्गदर्शक पूज्य कमलेश डी. पटेल ‘दाजी’ के सान्निध्य और मार्गदर्शन में राम चन्द्र मिशन आश्रम की पुण्य धरा पर बसंत उत्सव–2026 के प्रथम चरण के द्वितीय दिवस का शुभारंभ ध्यान-साधना से हुआ।

देश–विदेश से पधारे हजारों अभ्यासियों ने एकात्म भाव से सामूहिक ध्यान कर मानव कल्याण एवं विश्व शांति के लिए मंगल की कामना कीं। संपूर्ण आश्रम परिसर शांति, श्रद्धा और साधना की दिव्य तरंगों से आलोकित हो उठा।

इस अवसर पर पूज्य दाजी ने अपने प्रेरक संदेश में कहा कि दैवीय प्राणाहुति के माध्यम से चेतना के उच्चतर आयामों के द्वार स्वतः खुलते हैं। यह साधना मनुष्य को संसार से विरक्त होने का नहीं, बल्कि भीतर से परम सत्ता से जुड़ते हुए गृहस्थ जीवन में संतुलन और सामंजस्य स्थापित करने का मार्ग सिखाती है।

उन्होंने बताया कि दिव्य प्राणाहुति की जीवंत धारा अल्प समय में ही निष्ठापूर्ण दैनिक अभ्यास द्वारा साधक को समाधि की अवस्थाओं तक पहुँचा देती है। यह अमूल्य विद्या कालांतर में लुप्तप्राय हो गई थी, जिसे मिशन के आदि गुरु लाला जी महाराज ने पुनः खोजकर मानवता को प्रदान किया। इस पावन परंपरा को पूज्य बाबूजी महाराज ने जन–जन तक पहुँचाकर हृदय से हृदय तक आध्यात्मिक चेतना का वास्तविक संप्रेषण किया।

पूज्य दाजी ने अभ्यासियों का आवाहन किया कि वे अपने भीतर की जड़ताओं को त्यागकर प्रेम, करुणा और शांति के पथ पर अग्रसर हों तथा अपने जीवन को साधना का सजीव माध्यम बनाएं। इस मौके पर बाबूजी महाराज के प्रपौत्र विनीत चंद्रा ने बाबूजी महाराज के साथ पारिवारिक जीवन में बिताए गए क्षणों को साझा किया। श्री रामचन्द्र मिशन आश्रम के उद्घाटन समारोह के साक्षी रहे मिशन के वरिष्ठ अभ्यासी रघुवीर अग्रवाल ने अपने अनुभव साझा किए।

बसंत उत्सव के अंतर्गत संपूर्ण आश्रम परिसर में श्रद्धा, साधना और शांति का दिव्य वातावरण दृष्टिगोचर हुआ। सायंकालीन ध्यान सत्र में भी पूज्य दाजी ने साधकों को ध्यान कराया, जिससे वातावरण और अधिक आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो उठा। आयोजन में

 

बाक्स

पुस्तक का किया विमोचन

शाहजहांपुर। श्री राम चन्द्र मिशन आश्रम में चल रहे बसन्त उत्सव में दाजी ने शाहजहांपुर के प्रशिक्षक माधोगोपाल अग्रवाल, राजगोपाल अग्रवाल,श्रीगोपाल अग्रवाल पिता और मिशन के सचिव रहे स्व काशीराम अग्रवाल और बाबूजी महाराज के बीच लिखे गए पत्रों पर आधारित एक पुस्तक का विमोचन भी किया। विमोचन में काशीराम अग्रवाल के पौत्र मदन और नातिन राशि ने विमोचन में सहयोग किया। विमोचन कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल परिवार काफी भावुक दिखाई दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129