बोलेरो-बाइक की भिड़ंत में उजड़ा परिवार: पति व दो बच्चों की मौके पर मौत, पत्नी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। थाना पुवायां क्षेत्र के भूड़ा मैनारी फ्लाईओवर पर गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार को पूरी तरह खत्म कर दिया। तेज रफ्तार बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार दंपति और उनके दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान थाना निगोही क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर बगिया वार्ड नंबर 5 निवासी अरुण (35) उनकी पत्नी सीमा (32) बेटे नैतिक (3)और बेटी दीक्षा (10) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिवार किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान फ्लाईओवर पर सामने से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि अरुण और उनके दोनों बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी सीमा को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पहचान की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

इस हृदयविदारक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129