शाहजहांपुर समीक्षा बैठक करने पहुँचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ इमरान इदरीसी

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां समेत सपाईयों ने किया जोरदार स्वागत

 

शाहजहांपुर। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ इमरान इदरीसी साहब जनपद लखनऊ से चलकर जनपद शाहजहांपुर पहुँचे। यहाँ बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर प्रभारी के रूप में जोनल प्रभारीयों व सेक्टर प्रभारीयों व ब्लॉक अध्यक्षों एवं फ्रंटल अध्यक्षों की कार्यकारिणी की समीक्षा करने पहुंचे।

जहां उनका सपा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं व पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने बुके देकर व फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

 

इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया।

इस मौके पर समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ इमरान इदरीसी ने कहा कि वे समाजवादी लोग लगभग 10 सालों से सत्ता में नहीं है लेकिन समाजवादी पार्टी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मेहनत और संघर्षों से देश की तीसरे नंबर की पार्टी बन चुकी है उन्होंने कहा जब प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ प्रभारी, जोनल प्रभारी, सेक्टर प्रभारी व बीएलए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से 2027 के विधानसभा के चुनाव के लिए अभी से लग जाएंगे तो समाजवादी पार्टी के लिए 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा को सत्ता से बेदखल कर PDA व समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता,कार्यकर्ता, पदाधिकारी अपनी भाषा व अपने सरल व्यवहार को जनता के बीच कायम रखें यह संदेश सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का है उन्होंने कहा आज पूरे देश और प्रदेश में सिर्फ समाजवादी पार्टी और इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दबे,कुचले, गरीब,बेसहारा,किसानो और महिलाओं व अल्पसंख्यकों को उनके हक और अधिकार दिलाने के लिए आवाज को बुलंद कर रहे हैं इसीलिए हर धर्म हर समाज के लोग 2027 में PDA व समाजवादी पार्टी की सरकार और अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बना देखना चाहते हैं।

 

##इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है 2027 में PDA व समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए अभी से ही अपने-अपने बूथों को प्रत्येक विधानसभा में मजबूत करने के लिए अभी से ही जुट जाए।

 

इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा,सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद, सपा प्रदेश सचिव विजय सिंह, सपा जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा, सपा नेता जितेंद्र प्रसाद गौतम,सपा नेता लखन प्रताप सिंह, सपा नेता दोदराम वर्मा, सपा नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी,सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, सपा तिलहर विधानसभा अध्यक्ष संदीप यादव,पुवाया विधानसभा अध्यक्ष विपिन दीक्षित, ददरौल विधानसभा अध्यक्ष मुनेंद्र पाल सिंह यादव, जलालाबाद विधानसभा अध्यक्ष सूरजपाल यादव,सपा जिला उपाध्यक्ष मिश्रीलाल पटेल, सपा महिला सभा की जिला अध्यक्ष किरण कठेरिया, सपा छात्र सभा के जिला अध्यक्ष प्रसून कुमार कनौजिया, सपा अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष हफीज अंसारी, सपा छात्र सभा के जिला महासचिव सौमित्र यादव आदि ने विचार व्यक्त किये।

 

##इस मौके पर सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव शफीकुर रहमान, सपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार यादव,सपा शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष विनोद यादव, सपा मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष मनोज यादव, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विनोद वर्मा, सपा महिला सभा की महानगर अध्यक्ष जफरीन,लल्ला सिंह यादव, सपा युवा नेता बिपेन्द्र यादव,अरशद खान गुफरान खान,जबर सिंह, तस्लीम अंसारी,बलविंदर यादव,जितेंद्र सिंह,समर्थ यादव छात्र सभा पुवायां विधानसभा के अध्यक्ष,पीयूष मिश्रा जिला उपाध्यक्ष छात्र सभा,तस्लीम अंसारी जिला उपाध्यक्ष छात्र सभा,विवेक यादव विधानसभा अध्यक्ष छात्र सभा जलालाबाद,विजय कुशवाहा नगर अध्यक्ष छात्र सभा जलालाबाद,अमन गुर्जर जिला सचिव छात्र सभा,आजम खान ब्लाक अध्यक्ष बंडा छात्र सभा, विकास यादव जिला उपाध्यक्ष छात्र सभा,मौसम अली खान ब्लाक अध्यक्ष तिलहर छात्र सभा,बालेश्वर गंगवार ब्लॉक अध्यक्ष खुदागंज,सूरज यादव जिला कोषाध्यक्ष छात्र सभा ,कमलेश सिंह,विकास यादव,असलम खान, सुनील कुमार,अजीम खान,महावीर सिंह यादव,गुलफाम अल्वी,सुजल मिश्रा,रज्ज्ञान,घनश्याम शर्मा,,सुरजीत यादव,राहुल राजपूत, मोहम्मद फहीम,अविनाश कुमार कनौजिया, प्रेमपाल वर्मा, आरिफ खान, सिद्दीक खान, सपा जिला अध्यक्ष के प्रतिनिधि शाहनवाज आदि मौजूद रहे।

 

##मीटिंग का संचालन छात्र सभा के जिला अध्यक्ष प्रसून कुमार कनौजिया ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129