सामाजिक समरसता और राष्ट्रवाद क्षत्रिय राजपूत समाज के डीएनए में : राव नरेश चौहान

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सामाजिक समरसता और राष्ट्रवाद को सशक्त करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा ने स्वागत एवं पूर्ण समर्थन किया है।सभा के कार्यवाहक अध्यक्ष राव नरेश चौहान (राष्ट्रपूत) ने संघ के सर कार्यवाह को प्रेषित ज्ञापन में उल्लेख किया कि सामाजिक समरसता और राष्ट्रवाद क्षत्रिय राजपूत समाज के डीएनए में सदैव से शामिल रहा है और यह समाज देश व समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करता आया है।उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता और राष्ट्रवाद को केवल विचार तक सीमित न रखते हुए यदि संवैधानिक एवं शासकीय स्वरूप प्रदान किया जाए, तो इसका प्रभाव समाज के हर वर्ग तक पहुँचेगा। इसी उद्देश्य से सभा द्वारा एक सघन अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें संविधान के अनुच्छेद 243 डी एवं 243 टी की तर्ज पर अनुच्छेद 330 एवं 332 के अंतर्गत लोकसभा एवं विधानसभा सीटों में वंचित वर्गों के लिए रोटेशन के आधार पर आरक्षण की माँग की गई है।

इसके साथ ही संविधान के अनुच्छेद 80 के तहत राज्यसभा में साहित्य, विज्ञान, कला एवं समाज सेवा क्षेत्र से नामांकित की जाने वाली 12 सीटों में से शहीद परिवारों के लिए दो सीटें जोड़कर संख्या 14 करने का प्रस्ताव भी रखा गया है। सभा का मानना है कि इससे राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों के परिजनों को सम्मानजनक प्रतिनिधित्व प्राप्त होगा।

 

राव नरेश चौहान ने कहा कि संविधान निर्माताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में आरक्षण की मूल भावना सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना ही रखी थी। रोटेशन के आधार पर आरक्षण से न केवल वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने में सहायता मिलेगी, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों के बीच आपसी समन्वय भी बढ़ेगा।

 

उन्होंने यह भी कहा कि शहीद परिवारों को राज्यसभा में प्रतिनिधित्व मिलने से राष्ट्रवाद केवल एक नारा न रहकर प्रत्येक नागरिक के जीवन की प्रेरणा बनेगा। सभा ने अपने इस अभियान को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संरक्षण प्रदान करने का भी आग्रह किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129