कमलेश द्विवेदी द्वारा रचित काव्य संग्रह ‘अन्तस् सौरभ’ का भव्य विमोचन समारोह संपन्न

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। साहित्यिक वातावरण में आयोजित एक गरिमामय समारोह में कमलेश द्विवेदी के काव्य-संग्रह ‘अन्तस् सौरभ’ का विधिवत विमोचन किया गया। यह कार्यक्रम उनकी उपस्थिति में आयोजित किया गया, जिसमें शहर के साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर प्रारम्भ हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मा. श्रीराम वर्मा (अधिवक्ता) ने की। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. दिनेश जी (सदस्य, अखिल भारतीय कार्यकारिणी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्रतिष्ठित साहित्यकार एवं समीक्षक डॉ. नागेश पाण्डेय ‘संजय’ तथा प्रो. एस.ए. जाफर (अलीगढ़), अंतरराष्ट्रीय ख्यातिलब्ध चित्रकार एवं शायर शामिल रहे। इसके अलावा डॉ. सत्यप्रकाश मिश्रा और डॉ. अवनीश मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कमलेश द्विवेदी के अभूतपूर्व साहित्यिक योगदान को याद करते हुए कहा कि ‘अन्तस् सौरभ’ उनकी संवेदनशीलता, सामाजिक सरोकार और काव्य प्रतिभा का जीवंत दस्तावेज है। पुस्तक में जीवन, समाज और मानवीय मूल्यों की गहरी अनुभूति झलकती है।

समारोह का आयोजन 22 फरवरी 2026, रविवार को अपराह्न 1 बजे किया गया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम साहित्य प्रेमियों के लिए एक प्रेरणादायी अवसर साबित हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129