सीओ सिटी पंकज पंत को व्यापार मंडल ने दी भावभीनी विदाई, विशेष सम्मान पत्र और पटका पहनाकर किया सम्मानित

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। उ० प्र० उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल द्वारा आज पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) पंकज पंत के स्थानांतरण होने पर उनके दफ्तर में पहुंचकर उन्हें विदाई दी गई और भव्य रूप से सम्मानित किया गया।व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने सीओ पंकज पंत को गुलदस्ता भेंट किया, पटका पहनाया और एक विशेष ‘सम्मान पत्र’ सौंपकर उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगठन के *जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम और जिला महामंत्री आकाश दीप गुप्ता* उपस्थित रहे। इन मुख्य पदाधिकारियों ने सीओ पंकज पंत की कार्यशैली की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि वे एक मृदुभाषी, दृढ़निश्चयी और सामाजिक व आध्यात्मिक मूल्यों के धनी अधिकारी हैं।

उन्होंने अपने क्षेत्र में न केवल एक सर्वश्रेष्ठ पुलिस व कानून व्यवस्था दी, बल्कि स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रवासियों के साथ व्यक्तिगत रूप से भी एक बेहद आत्मीय संबंध स्थापित किया। व्यापार मण्डल ने उनके नए गंतव्य और भविष्य के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं और कहा कि पूरा व्यापारी समाज उनका हमेशा आभारी रहेगा।

 

इसके पश्चात, *प्रांतीय संगठन मंत्री सुरेन्द्र सिंह सेठ और महानगर महामंत्री अमित शर्मा* ने भी संक्षिप्त रूप से विचार व्यक्त करते हुए सीओ पंकज पंत को उनके स्वर्णिम कार्यकाल की बधाई दी और उनके आगामी कार्यकाल व भविष्य के लिए मंगलकामनाएं कीं।

 

कार्यक्रम के अंत में संगठन के अन्य सदस्यों जिनमें कार्यक्रम प्रभारी के रूप में रेहान मिर्जा, इकबाल खां व सरताज अली प्रमुख रूप से शामिल रहे।

 

सभी व्यापारियों ने एक मत से सीओ शाहजहांपुर के सुरक्षित व सहयोगात्मक वातावरण की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

 

इस अवसर पर हनी सिंह, मोइन खां, मयंक गुप्ता, प्रमोद मल्होत्रा, मुश्ताक, इमरान हसन, एहसान हसन, सरताज हसन, सतीश सिंह,अमित वर्मा, नवनेश कटियार

आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129