सीएचसी भावलखेड़ा का प्रमुख सचिव ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिली संतोषजनक

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शाहजहाँपुर। प्रमुख सचिव, सचिवालय प्रशासन, भाषा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन/जनपद के नोडल अधिकारी मनीष चौहान ने जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ अपराजिता सिंह व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक कुमार मिश्रा के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य

की

केंद्र सीएचसी भावलखेड़ा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समस्त स्टाफ उपस्थित पाया गया।

निरीक्षण के समय प्रमुख सचिव ने ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या एवं उपचार व्यवस्था की जानकारी ली। फार्मेसी कक्ष का निरीक्षण करते हुए उन्होंने उपलब्ध दवाइयों का विवरण जाना और ड्रग लिस्ट के अनुसार दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। साथ ही एक्सपायरी दवाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने एक्स-रे कक्ष का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया कि मरीजों को समय से एक्स-रे की फिल्म उपलब्ध कराई जा रही है या नहीं। इस दौरान उन्होंने सभी कर्मचारियों को समय से ड्यूटी पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए।

सीएचसी पर प्रसव सेवाओं की भी समीक्षा की गई। अधीक्षक द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन औसतन चार से पांच प्रसव केंद्र पर कराए जाते हैं। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129