सीबीएसई परीक्षार्थियों का अब होगा ऑन लाइन मूल्यांकन

ब्यूरो चीफ मनोज कुमार शर्मा

 

बोर्ड ने लागू की ओ.एस.एम. पद्धति; मैनपुरी के सुदिति ग्लोबल एकेडमी में मूल्यांकन कार्य शुरू

मैनपुरी,17मार्च।सी.बी.एस. ई बोर्ड ने देश भर के सीनियर सेकेंड्री के विद्यार्थियों के लिए इस बार ओ.एस. एम पद्धति लागू कर बड़ी राहत दी है,अब विद्यार्थियों की कापियों का मूल्यांकन ऑन स्क्रीन होगा। जिससे नम्बरों में गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी।साथ ही क्लास 10 की परीक्षा दो बार देने की व्यवस्था लागू कर बच्चों को बेहतर अंक प्राप्त करने का एक और मौका दिया है।

उक्त जानकारी देते हुए सी.बी.एस. ई बोर्ड के क्षेत्रीय कॉर्डिनेटर डॉ राममोहन ने मैनपुरी में बताया कि सीबीएसई बोर्ड ने इस वर्ष से क्लास 12 के विद्यार्थियों के बहुत बड़ा कदम उठाया है। देश मे पहली बार किसी भी बोर्ड की परीक्षाओं का मूल्यांकन ओ.एस.एम पद्धति से होगा। इस पद्धति में बोर्ड विद्यार्थियों की परीक्षा कॉपी को स्कैन कर मूल्यांकन ऐप पर डाल देता है। स्कैन कर डाली गयी कॉपी पर गोपनीय रूप से डुप्लीकेट रोल नम्बर डाला जाता है,ताकि परीक्षक सहित किसी को भी विद्यार्थी की पहचान पता न हो सके।इस पद्धति की विशेषता यह है कि अगर परीक्षक भूल से किसी प्रश्न पर नम्बर देना भूल गया या गलत नम्बर दिए तो ऐप तत्काल एलर्ट देगा। एक पेज के समस्त प्रश्नों का मूल्यांकन पूरा नहीं हो जाता ,तब तक अगला पेज मूल्यांकन के लिए नहीं खुलेगा। जिस प्रश्न पर स्टेप वाई स्टेप नम्बर देने होंगे,तो परीक्षक को स्टेप के निर्धारित अंक देने होंगे।सभी प्रश्नों का जोड़ भी हर पेज के साथ -साथ होगा और कुल प्राप्तांक अंत मे कम्प्यूटर स्वतः जोड़ देगा।

ऑन स्क्रीन मूल्यांकन के लागू होने से भौतिक रूप से कापियों को मूल्यांकन केंद्र पर नहीं भेजा जाता,जिससे समय की बचत होती है। डॉ राममोहन बताते हैं कि मैनपुरी के सुदिति ग्लोबल एकेडमी में ऑन स्क्रीन मूल्यांकन का कार्य शुरू हो चुका है।सीबीएसई बोर्ड के देश और विदेश में संचालित स्कूलों के विद्यार्थियों को उनकी योग्यता और उनके द्वारा प्रश्नों के लिखे उत्तर की आधार पर अंक प्राप्त होंगे।

डॉ राममोहन बताते हैं कि क्लास 10 के विद्यार्थियों के लिए भी बोर्ड ने दो बार परीक्षा देने का इस वर्ष से प्राविधान किया है। पहली परीक्षा के बाद अगर विद्यार्थी अपने प्राप्तांकों से संतुष्ट नहीं है तो वह तीन विषयों की परीक्षा दोबारा दे सकता है। पर विद्यार्थी की मार्कशीट एक ही परीक्षा की मान्य होगी । पहली परीक्षा की मार्कशीट डिजिलॉकर में सुरक्षित रहेगी। दूसरी मार्कशीट प्राप्त होने पर वह डिलीट हो जायेगी।

डॉ राममोहन बताते हैं कि मैनपुरी, कासगंज,एटा,फरूखाबाद और कन्नौज जिलों के सीबीएसई बोर्ड के बोर्ड के परीक्षा केंद्रों में उनके द्वारा ओ.एस. एम पद्धति से मूल्यांकन की व्यवस्थाओं को देखा जा रहा है। बोर्ड की परीक्षाएं और मूल्यांकन कार्य बोर्ड़ के दिशा-निर्देशों के अनुरूप हो रहा है। बोर्ड की ऑन स्क्रीन मूल्यांकन पद्धति का विद्यार्थियों और अध्यापकों ने स्वागत किया है।उनका कहना है कि अब मूल्यांकन में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी नही होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129